जानिए कौन हैं प्रो.कीर्ति पांडेय, जो यूपी शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पहली अध्यक्ष बनीं, ये है उनकी शैक्षणिक यात्रा

Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद पर दीनदायाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की प्रोफेसर कीर्ति पांडेय को नियुक्त किया गया है।

Purnima Srivastava
Published on: 1 Sep 2024 2:23 PM GMT
जानिए कौन हैं प्रो.कीर्ति पांडेय, जो यूपी शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पहली अध्यक्ष बनीं, ये है उनकी शैक्षणिक यात्रा
X

Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद पर दीनदायाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की प्रोफेसर कीर्ति पांडेय को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को लेकर यूनिवर्सिटी में खुशी की लहर है। उनका शैक्षणिक सफर बेहद शानदार है। वर्तमान में प्रो. पांडे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कला संकाय की अधिष्ठाता हैं।

प्रो. कीर्ति पाण्डेय का लंबा प्रशासनिक अनुभव है। वे जून 2023 से विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता कला संकाय हैं। वर्ष 2011-14 तक वे समाजशास्त्र की विभागाध्यक्ष रही हैं। वर्ष 2015 से 2017 तक वे विश्वविद्यालय के यूजीसी-एचआरडीसी की निदेशक रही हैं। प्रो. कीर्ति पाण्डेय ने 1982 में बुद्धा पीजी कॉलेज कुशीनगर से स्नातक तथा गोरखपुर विश्वविद्यालय से 1984 में परास्नातक की उपाधि हासिल की। उन्होंने अपनी पीएचडी को सुप्रसिद्ध समाजशास्त्री प्रो. एसपी नागेंद्र के निर्देशन में 1992 में पूरा किया। उच्च शिक्षा में शिक्षक के रूप में प्रो. कीर्ति पाण्डेय का 39 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्ष 1985 में समाजशास्त्र विभाग में उन्होंने एडहॉक पर लेक्चरर के रूप में शिक्षण कार्य शुरू किया था। वर्ष 1987 में एसवी डिग्री कॉलेज, देवरिया में एजुकेशन सर्विस कमीशन की परीक्षा के जरिए नियुक्ति हुई थी। वर्ष 1988 में लेक्चरर के रूप में गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्थाई रूप से नियुक्त हुई थीं। गोरखपुर विश्वविद्यालय में वर्ष 2006 से प्रोफेसर हैं।

कई यूनिवर्सिटी की कमेटियों में रहीं सदस्य

अक्तूबर 2021 में भारत सरकार द्वारा तीन साल के लिए नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, शिलांग का विजिटर्स नॉमिनी नियुक्त किया गया था। वहां इसी महीने उनका कार्यकाल पूरा होगा। प्रो. कीर्ति राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी और सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के बोर्ड ऑफ स्टडीज की सदस्य रही हैं। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और आरएमएल अवध यूनिवर्सिटी में से रिसर्च डिग्री समिति की भी सदस्य रही हैं। इसके साथी वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी, अमरकंटक, केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी सहित कई विश्वविद्यालय मैं सिलेक्शन कमिटी की सदस्य रहीं।

कुलपति ने दी बधाई

प्रो. कीर्ति पाण्डेय की विशेषज्ञता ‘इंडियन सोसाइटी एंड कल्चर’ पर है। भारतीय डाक्यों की सामाजिक स्थिति सहित कई पुस्तकों तथा शोध पत्र प्रकाशन भी किया। इस पर उन्होंने काफी काम भी किया है। सोशियोलॉजी ऑफ डेवलपमेंट उनका पसंदीदा क्षेत्र है। प्रोफेसर कीर्ति पांडे को आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर विश्वविद्यालय परिवार ने बधाइयां दी हैं। कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story