TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Gorakhpur News: द्विवार्षिक अधिवेशन में चालक संघ के अध्यक्ष बने लोकेश शर्मा, सूरज यादव मंत्री निर्वाचित

Gorakhpur News:संयुक्त आयुक्त राज्यकर प्रदीप सोनी मुख्य चुनाव अधिकारी रहे। उनके देखरेख में पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव की प्रक्रिया सपन्न हुई।

Purnima Srivastava
Published on: 15 Jun 2024 11:01 AM GMT (Updated on: 15 Jun 2024 2:41 PM GMT)
Gorakhpur News
X

अधिवेशन 2024 के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। (Pic: Newstrack)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश राजकीय वाहन चालक संघ राज्य कर का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण से साथ संपन्न हो गया। प्रदेश भर से जुटे 260 मतदाताओं ने नई कार्यकारिणी का चुनाव किया। जिसमें लोकेश शर्मा अध्यक्ष और प्रदीप यादव को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं सूरज यादव मंत्री निर्वाचित हुए।

मुख्य चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में हुआ चुनाव

संयुक्त आयुक्त राज्यकर प्रदीप सोनी मुख्य चुनाव अधिकारी रहे। उनके देखरेख में पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव की प्रक्रिया सपन्न हुई। संयुक्त आयुक्त राज्यकर प्रदीप सोनी, सहायक आयुक्त राज्यकर अभिमन्यु पाठक और गिरजानंदन सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारी को प्रमाण पत्र वितरित किया। चुनाव संयोजक चंद्रजीत यादव, सहसंयोजक मोहम्मद अफाक, चुनाव कार्मिक समिति के सदस्य अनिल यादव, सूरज कुमार भारती, सत्य प्रकाश, भीम प्रसाद गौड़, हरे राम, आकाश नायक, रंजीत ओझा, विजय कुमारआदि की सक्रिय भूमिका रही। चुनाव व्यवस्थापन में लगे जयप्रकाश माली ने सभी वाहन चालकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जगह

इसी क्रम में रीतेश सिंह, रवीन्द्र पाल सिंह, बालक राम, नरेश कुमार को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। महामंत्री के पद पर सूरज कुमार यादव, उपमंत्री कुंवर विशाल सिंह और महेन्द्र पाल सिंह निर्वाचित हुए। इसी क्रम में संगठन मंत्री मनोज कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष विजय कुमार गौतम और लेखापरीक्षक के पद पर कृष्ण कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया। इसके पहले प्रदेश भर जुटे 260 प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई।

संघ की तरफ से सौंपा गया दस सूत्रीय मांग पत्र

उत्तर प्रदेश राजकीय वाहन चालक संघ राज्य कर के दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन का शुभारंभ शुक्रवार को शुरू हुआ था। प्रदेश अध्यक्ष ने चालक संघ की कार्यकारिणी भंग करते हुए शनिवार को नये सिरे से कार्यकारिणी चुनाव का ऐलान किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने 10 सूत्रीय मांग पत्र शशांक शेखर मिश्रा को सौंपा। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की एकता में ही बल है। प्रांतीय अधिवेशन में कार्यकारिणी का चुनाव होना है। नई कार्यकारिणी को अग्रिम बधाई देता हूं। अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि अपर आयुक्त ग्रेड वन राज्यकर गोरखपुर जोन शशांक शेखर मिश्र ने कहा कि संघ के मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story