Gorakhpur News: पुलिस चौकी के पास महिला के गले से चेन खींचकर भागे, वीडियो वायरल

Gorakhpur News: महिला बाजार से अपने घर वापस जा रही थी तभी उनके पीछे दो लुटेरे लग गए। सुनसान जगह पर लूटेर ने लूट की घटना को अंजाम दिया।

Purnima Srivastava
Published on: 15 Sep 2024 3:22 AM GMT
Gorakhpur News
X

महिला से लूटा चेन (Pic: Newstrack)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महिलाओं ने चेन छिनैती की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 13 सितम्बर की देर शाम तिवारीपुर थानाक्षेत्र में सूर्य विहार चौकी से चंद मीटर की दूरी पर दो युवकों ने पैदल जा रही महिला की सोने की चेन लूट ली। महिला दोनों युवकों को पकड़ने के लिए दौड़ी लेकिन पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। पुलिस ने अभी तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। लूट का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस चौकी से कुछ मीटर दूर की घटना

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर लुटेरों ने एक महिला का सोने का चेन लूट लिया और फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक 13 सितंबर की शाम तकरीबन 6:30 बजे सूर्य विहार पुलिस चौकी के पास पेसिफिक हॉस्पिटल के निकट सुनीता सिंह नाम की एक महिला बाजार से अपने घर वापस जा रही थी तभी उनके पीछे दो लुटेरे लग गए। सुनसान जगह पर लूटेर ने लूट की घटना को अंजाम दिया और उनके गले की चेन लेकर फरार हो गए। जहां लूट की घटना हुई वहां से चंद मीटर पर दो बच्चे बैडमिंटन खेल रहे थे।

परिवार वालों का आरोप, पुलिस नहीं दर्ज कर रही मुकदमा

पीड़िता के परिवार द्वारा इसकी सूचना सूर्य विहार पुलिस चौकी को दी गई लेकिन परिवार का आरोप है कि घटना के 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी उन्हें एफआईआर दर्ज करके उसकी कॉपी नहीं दी गई। हालांकि इस मामले में एक समाजसेवी द्वारा एसपी सिटी अभिनव त्यागी को उनके सीयूजी नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए से वीडियो और डिटेल्स भेजा गया। एसपी सिटी ने कॉल बैक करके घटना की जानकारी ली और एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया है।

मार्च में भी हुई थी छिनैती

एम्स थाना क्षेत्र में बीते मार्च महीने में महिला से सोने के चेन की लूट हुई थी। इसके बाद कुसम्ही जंगल स्थित विनोद वन के पास चेन लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें पिपराइच थाना क्षेत्र के बड़की देवतिहा का अनिल चौहान पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी थी। वहीं उसका दूसरा साथी जंगल में फरार हो गया था।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story