Gorakhpur News: महिला को अश्लील वीडियो भेजता था युवक, थाने पहुंचा मामला, क्लिप देख पुलिस भी हैरान

Gorakhpur News: युवक के लगातार स्मार्टफोन में वीडियो भेजने से परेशान महिला क्लिपिंग के साथ थाने पहुंच गई। पुलिस को क्लिप दिखाया तो आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

Purnima Srivastava
Published on: 21 Oct 2024 2:11 AM GMT
Gorakhpur news
X

Gorakhpur news   (photo: social media )

Gorakhpur News: विधवा महिला से लेकर स्कूली लड़कियां उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सुरक्षित नहीं है। कहीं विधवा को मनचले अश्लील वीडियो भेज रहे हैं तो कहीं कोचिंग जा रही छात्राओं को सरेराह छेड़ा जा रहा है। सहजनवां में महिला को अश्लील वीडियो भेजने पर केस दर्ज हुआ है। युवक के लगातार स्मार्टफोन में वीडियो भेजने से परेशान महिला क्लिपिंग के साथ थाने पहुंच गई। पुलिस को क्लिप दिखाया तो आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

महिला को अश्लील वीडियो भेजने पर केस थाना क्षेत्र के एक गांव की विधवा महिला ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके गांव का ही 26 वर्षीय युवक उसे मोबाइल फोन पर गंदी तस्वीर भेजता है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट कर सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। आरोप के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रविवार को केस दर्ज कर जांच कर रही है। युवती की मां ने तहरीर में पुलिस को बताया कि बेटी शनिवार शाम धान काटकर खेत से लौट रही थी। रास्ते में विनय उर्फ भल्लर यादव जोकि अपने ननिहार हरपुर बुदहट आया, वह छेड़खानी करने लगा। युवती ने विरोध किया तो मनबढ़ ने उसका सिर फोड़ दिया। घायल हालत में युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई। रात में ही परिजनों ने हरपुर बुदहट थाने के जनसुनवाई पर प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद रविवार को पुलिस ने युवती का इलाज कराने हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि आरोपी विनय यादव पर छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कोचिंग जा रही छात्रा को सरेराह छेड़ा

सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा पांच की छात्रा को गांव का किशोर कोचिंग आते जाते परेशान करता था। किशोरी की शिकायत पर पिता ने किशोर की पिटाई कर दी। किशोरी के पिता के तहरीर पर किशोर पर छेड़खानी व किशोर के मां की तहरीर पर किशोरी के पिता के खिलाफ एससी एसटी, मारपीट का केस दर्ज किया गया है। वहीं खोराबार क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज के पास से शनिवार को कोचिंग पढ़कर लौट रही सगी बहनों से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पीड़िताओं के पिता पुलिस विभाग में सिपाही हैं।

किशारी से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा गया

पीपीगंज नगर पंचायत के एक वार्ड की किशोरी को झांसा देकर एक युवक घर ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। पुलिस ने रविवार को पीपीगंज रेलवे स्टेशन से आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। नगर पंचायत के एक वार्ड की नाबालिग किशोरी को गोरखनाथ थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव निवासी करन कुमार पुत्र दिलीप ने झांसा देकर घर ले जाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story