×

मंत्री संजय निषाद ने कहा, रामगढ़ ताल में हत्या कर लाशें फेंकी जाती थी, अब सैलानियों का है जमावड़ा

Gorakpur News: ’उत्कर्ष के आठ वर्ष’ के अंतिम दिन प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाकर कार्यक्रम का समापन किया।

Purnima Srivastava
Published on: 27 March 2025 6:47 PM IST
Gorakhpur News
X

Gorakhpur News (Image From Social Media)

Gorakpur News: प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष होने के उपलक्ष्य में जनपद में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित तीन दिवसीय उत्सव ’उत्कर्ष के आठ वर्ष’ के अंतिम दिन प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाकर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रमाण पत्र भी दिया।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के ‘आठ साल बेमिसाल’ में उपलब्धियों को गिनाते हुए मत्स्य मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश में विकास की क्या स्थिति थी किसी से छिपा नहीं है। लेकिन इन आठ वर्षों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हर तरफ विकास की धारा बह रही है। इस दौरान पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया, रेल कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। गरीब को भोजन एवं युवाओं को रोजगार प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश वही है तंत्र भी वही है, लेकिन जनता ने जब एक अच्छी नियति वाली सरकार चुनी और उस सरकार द्वारा जब विकासोन्मुखी अनगिनत नीतियां बनाई गई ,तो आज वही प्रदेश विकास के नए नए प्रतिमान बना रहा है। उ

न्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में गोरखपुर का चौमुखी विकास हुआ है। आज से आठ वर्ष पूर्व यही रामगढ़ताल जलकुंभी से भरा रहता था और अपराध का अड्डा बना रहता था, किंतु आज यह ताल पर्यटन एवं मनोरंजन का बेहतरीन गंतव्य बन गया है। गोरखपुर के सड़कों की स्थिति बहुत ही दयनीय थी, इलाज हेतु यहां से लखनऊ पीजीआई या केजीएमयू ले जाने में कई घंटे लग जाते। कभी तो रास्ते में गाड़ी खराब हो जाती थी। किंतु आज बेहतरीन सड़कों के कारण लखनऊ मात्र तीन घंटे में पहुंचा जा सकता है।

निवेश बढ़ने से मिला रोजगार

उन्होंने कहा कि सड़कों के बेहतरीन जाल के कारण प्रदेश में निवेश बढ़ा एवं ढेर सारे नए उद्योग लगे हैं। गोरखपुर में यातायात खर्च अधिक होने के कारण उद्यमी उद्योग लगाने से हिचकते थे, किंतु आज गोरखपुर में नए नए उद्योग लग रहे हैं। गोरखपुर में गीडा के स्थापना बहुत पहले से हुई, किंतु इतने साल के बाद भी यहां कोई उद्योग नहीं लग पाया था। यह गीडा एकदम बीमार था। किंतु प्रदेश मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में इन आठ वर्षों में यहां ढेर सारे उद्योगों की स्थापना हुई और हजारों युवाओं को रोजगार मिला है। प्रदेश में ग्लोबल इनवेस्टर समिट करके लाखों के निवेश को जमीनी धरातल पर उतारा गया है।

अब दंगामुक्त है प्रदेश

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रत्येक विजन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इनमें नए नए नवाचार भी कर रहे हैं। कोरोना काल में प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना नियंत्रण हेतु जो प्रबंधन किया गया वह पूरे देश में एक मॉडल बन गया था। उन्होंने कहा कि इन आठ वर्षों में प्रदेश सरकार ने एक जिला एक माफिया को खत्म करके एक जिला एक उत्पाद तथा एक जिला एक मेडिकल कालेज की संकल्पना को साकार किया। वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश में अनाज गोदामों में सड़ता था, गरीब तक नहीं पहुंच पाता था। किंतु आज प्रदेश सरकार 15 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश कर्ज में था, और देश की अर्थव्यवस्था में इसका दसवां स्थान था। सरकार की नेक नियति और नेक नीति के कारण आज कर्ज से मुक्ति के साथ ही प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है। प्रदेश में दंगे और कर्फ्यू जैसे हालात अब देखने को नहीं मिलते है।

मत्स्यपालकों को इसमें 5 लाख तक निःशुल्क इलाज

मंत्री जी ने कहा कि आज हर क्षेत्र में विकास करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है। उन्होंने प्रदेश को दंगा मुक्त और माफिया मुक्त किया। सरकार ने मछुआरों के कल्याण के लिए मछुआ कल्याण कोष का निर्माण किया। इसके जरिए मछुआरों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत मत्स्यपालकों को तालाब के पट्टे दिए जा रहे हैं। मत्स्यपालकों को इसमें 5 लाख तक निःशुल्क इलाज का भी प्रावधान किया गया है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के जरिए सरकार मछुआ समाज को आर्थिक सशक्त कर रही है। निषादराज बोट सब्सिडी योजना के अंतर्गत सरकार मछुआ समुदाय को नाव खरीदने पर अनुदान दे रही है। प्रदेश सरकार इन सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सर्वजन को उपलब्ध करा रही है।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story