Gorakhpur: मल्टीलेवल पार्किंग में दुकानों की सेटिंग में लगे व्यापारियों के बदले सुर, 28 करोड़ से होना है निर्माण

Gorakhpur News: शनिवार को करीब 3 घंटे तक महापौर और नगर आयुक्त के साथ इसी मुद्दे को लेकर बैठक हुई। लेकिन इसके चंद घंटे बाद ही कई व्यापारी संगठनों के प्रमुखों के सुर बदल गए है।

Purnima Srivastava
Published on: 10 Feb 2024 2:50 PM GMT
Gorakhpur News
X

Gorakhpur News (Pic:Newstrack)

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में पुराने घंटाघर के पास स्थित बंधु सिंह पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग के साथ दुकानों का निर्माण होना है। पिछले दस दिनों ने नगर निगम इसे लेकर अतिक्रमण हटा रहा है। अभियान को लेकर व्यापारी संगठनों में आक्रोश था। शनिवार को करीब 3 घंटे तक महापौर और नगर आयुक्त के साथ इसी मुद्दे को लेकर बैठक हुई। लेकिन इसके चंद घंटे बाद ही कई व्यापारी संगठनों के प्रमुखों के सुर बदल गए है। खुद को ठगा महसूस कर रहे कुछ व्यापारी आरोप लगा रहे हैं कि संगठनों के कुछ प्रमुख नेता निगम के अफसरों से बात कर मल्टीलेवल पार्किंग में बनने वाले दुकानों के आवंटन की सेटिंग में लग गए हैं। ऐसे में उनके सुर से तल्खी गायब हो गई है।

30 से अधिक व्यापारी संगठनों ने बैठक में लिया हिस्सा

शनिवार को शहर के 30 से अधिक व्यापारी संगठनों के करीब 100 व्यापारियों की नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और महापौर डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव के साथ बैठक हुई थी। कुछ व्यापारियों ने तीखे सवाल किये तो कई व्यापारी राजनीति करते हुए दिखे। एक व्यापारी ने कहा कि विरासत गलियारे की क्या प्रगति है। इसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए। गोलघर के व्यापारी राजा ने कहा कि गोलघर को लेकर रोज बातें होती हैं। लेकिन नगर निगम कुछ साफ नहीं करता है। ऐसे में व्यापारियों में भय बना रहता है।

व्यापारियों की नगर निगम के साथ 3 घंटे तक चली बैठक

एक व्यापारी ने कहा कि पिछले महापौर सीताराम जायसवाल ने दुकानदारों पर लगने वाले लाइसेंस शुल्क की वसूली पर रोक लगा दी थी। लेकिन वर्तमान में लाइसेंस शुल्क के नाम पर उत्पीड़न हो रहा है। जिसके बाद नगर आयुक्त ने आकड़ा दिखाते हुए कहा कि पहले से लाइसेंस शुल्क लिया जा रहा है। जिसका विरोध करते हुए व्यापारियों ने कहा कि लाइसेंस शुल्क किसने दिया व्यापारी नहीं जानते हैं। किसी व्यापारी ने अभी तक लाइसेंस शुल्क नहीं दिया है। व्यापारियों की नगर निगम के साथ करीब 3 घंटे तक बैठक हुई लेकिन इस दौरान महापौर डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव पूरी तरह खामोश रहे।

कुछ व्यापारियों ने इस पर आपत्ति की तो महापौर ने तबीयत खराब होने की बात करते हुए खामोशी ओढ़ ली। खैर, अब जब मीटिंग खत्म हो चुकी है तो कुछ व्यापारी संगठन के लोग नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। इन्हीं संगठनों के लोग आरोप लगा रहे हैं कि कुछ व्यापारी संगठनों के प्रमुख मल्टीलेवल पार्किंग में आवंटित होने वाली दुकानों के आवंटन को लेकर सेटिंग में जुट गए हैं। ऐसे में उनके सुर बदल गए हैं।

28 करोड़ से होना है मल्टीलेबल पार्किंग का निर्माण

मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण 28 करोड़ रुपये की लागत से होता है। शनिवार की देर शाम अतिक्रमण हटाने का काम समाप्त हो गया। इसके बाद निरीक्षण को पहुंचे नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने सीएनडीएस के अभियंता को जल्द से जल्द मलबा हटाकर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त रात में मलबा हटाने का निर्देश दिया है, जिससे जनहानि ना हो। कार्य स्थल पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने ट्रांसफार्मर को हटवाने एवं पोलों की शिफ्टिंग के संबंध में निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग का कार्य 15 से 18 माह में पूरा हो जाएगा। यह चार मंजिला बनेगा। जिसमें पार्किंग के साथ दुकानें भी होंगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story