Gorakhpur News: झूठ की आंधी में संगठन के बल पर ही चुनाव जीता, केशव मौर्या के बयान पर बोले सांसद रवि किशन

Gorakhpur News: सांसद ने कहा कि केशव मौर्या ने ठीक ही कहा है। संगठन से ही सरकार बनती है। मैं अकेले अपनी लोकसभा में नहीं गया। संगठन दौड़ रहा था, तभी हम इस झूठ की आंधी मे भी एतिहासिक जीत तक पहुंच पाए।

Purnima Srivastava
Published on: 18 July 2024 3:04 PM GMT
MP Ravi Kishan
X

MP Ravi Kishan (Pic: Newstrack)

Gorakhpur News: प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किये गए पोस्ट कि, संगठन सरकार से बड़ा है, कार्यकर्ताओं का दर्द मेरा दर्द है संगठन से बड़ा कोई नहीं, कार्यकर्ता ही गौरव है, पर सांसद रवि किशन ने भी प्रतिक्रिया दी है। सांसद ने कहा कि केशव मौर्या ने ठीक ही कहा है। संगठन से ही सरकार बनती है। मैं अकेले अपनी लोकसभा में नहीं गया। संगठन दौड़ रहा था, तभी हम इस झूठ की आंधी मे भी एतिहासिक जीत तक पहुंच पाए।

सांसद ने कहा कि संगठन की मजबूती की बात तो पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर पूज्य महराज जी भी करते हैं। इसमें गलत तो कुछ नहीं है। सभी को पता है कि भाजपा का संगठन विश्व में सबसे बड़ा है। 19 करोड़ कार्यकर्ता भाजपा में हैं। डिप्टी सीएम ने सही कहा कि संगठन से ही सरकार बनती है। हम कार्यकर्ता को प्रणाम करते हैं। यही बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं। पूज्य मुख्यमंत्री भी यही बात कहते हैं। गोरखपुर में जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। भोजन का आयोजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी संगठन की बात कही है। चुनाव संगठन ही लड़ता है। कार्यकर्ता ही बूथ पर जान झोंकता है।

प्रदेश में मचे घमासान के बीच पार्षद भी कूदे

गोरखपुर नगर निगम में उपसभापति रहे बृजेश सिंह छोटू ने सत्ता के घमासान के बीच फेसबुक पर पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि गोरखनाथ मन्दिर और पीठाधीश्वर के खिलाफ जिसने भी साजिश रची उसका अंत बुरा ही हुआ। जिसको पता नहीं है वह जानकारी कर लो। कहीं आने वाला दिन तुम्हारा भी ना वैसे हो जाए। इसी पोस्ट पर पीयूष पंकज कौशिक ने कमेंट किया है कि दिल्ली के इशारे पर ही साजिश हो रही है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story