×

Deoria News: देवरिया में पुरानी रंजिश में खूनी जंग, पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत छह की हत्या, CM योगी ने बोली ये बात

Deoria News: घटना देवरिया जिले के फतेहपुर लेहड़ा टोला गांव की है। सुबह आठ बजे हुई घटना में जमीन के एक टुकड़े को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।

Purnima Srivastava
Published on: 2 Oct 2023 4:27 AM GMT (Updated on: 2 Oct 2023 12:02 PM GMT)
Deoria News
X

Deoria News (Photo: Social Media)

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पुरानी रंजिश में छह लोगों की हत्या कर दी गई है। जिसमे एक पक्ष जिला पंचायत सदस्य तथा दूसरे पक्ष पांच लोगों की हुई मौत,घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। भारी पुलिस बल तैनात है। गांव में चीख- पुकार मची है। घटना को लेकर चारों तरफ तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस बीच सीएम योगी ने प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं। निर्देश मिलने के बाद दोनों अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

घटना देवरिया जिले के फतेहपुर लेहड़ा टोला गांव की है। सुबह सात बजे हुई घटना में जमीन के एक टुकड़े को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। जानकारी के अनुसार, देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली इलाके के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर सोमवार की सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के प्रतिशोध में उमड़ी भीड़ ने आरोपी पक्ष के सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच कर सत्यप्रकाश दुबे को मार डाला। दोनों पक्षों में पहले ईंट-पत्थर चला। इसके बाद कई राउंड की फायरिंग भी हुई। एक पक्ष से पांच तो दूसरे पक्ष से एक लोगों के मरने की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अभी भी आधा दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती है। जिनका इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी के बाद एसपी ने बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में भेजा है। पूरे गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। मौके पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा समेत जनपद के आला अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के मौके पर मौजूद है।



यह है मामला

जनपद देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद में एक परिवार की छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गांव में एक व्यक्ति से भूमि विवाद काफी लंबे समय से चल रहा है।सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि गोली चलने से छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। गांव में तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी भेजी जा रही है। हत्या के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल है।

यहां से शुरू रंजिश

जनपद के रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर गांव के सत्यप्रकाश दुबे के भाई साधु दुबे अपने हिस्से की जमीन दूसरे टोले के रहने वाले पूर्व जिलापंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव से बेच दिया था तथा भूमि बेचने के बाद वह उसी के घर रहते थे ,तीन माह पहले वह गुजरात चले गए थे,जिसका विवाद सत्यप्रकाश दुबे और प्रेमचंद यादव से चल रहा था।आज सुबह प्रेमचंद यादव विवादित खेत को देखने गए थे जिसके बाद सत्यप्रकाश दुबे परिवार के लोगो से विवाद होने लगा विवाद में सत्यप्रकाश दुबे के परिवार लोगो के द्वारा प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी गई प्रेमचंद यादव की हत्या की सूचना के बाद उनके परिवार के लोग लाठी डंडा वह बंदूक लेकर के सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर के उनमें उनके घर में घुसकर के परिवार के 6 लोगों को गोली मार दी जिसमें पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि उनके बेटे की महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है।

मरने वालों में सत्य प्रकाश दुबे उनकी पत्नी किरण दुबे पुत्री सलोनी और नंदिनी तथा पुत्र गांधी शामिल है जबकि दूसरे पक्ष से प्रेमचंद यादव की मौत हुई है सत्य प्रकाश दुबे का पुत्र अनमोल घायल है जिसका इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है घटना के बाद कमिश्नर अनिल ढींगरा आईजी रविंदर गौड ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

मौके पर पहुंचे आलाधिकारी

जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में आपसी रंजिश में हुए विवाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हुई तथा दूसरे पक्ष के छह लोगों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पांच लोगों की मृत्यु हुई।

प्रथम दृष्टया घटना आपसी रंजिश से संबंधित है। आज सुबह प्रेम यादव सत्यप्रकाश दुबे के घर पर आए थे, जिसमें कहासुनी हुई और सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिजनों ने प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। कुछ देर बाद प्रेम यादव के टोले अभयपुर से लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला कर घटना को अंजाम दिया। मामले में दो गिरफ्तारी हुई है। प्रकरण की जांच जारी है।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुःख जाहिर किया। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि मौके पर जाकर कार्रवाई के साथ हर संभव मदद करें।

अखिलेश ने भी किया ट्वीट -


Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story