Gorakhpur News: नर्तकी से गैंगरेप, भड़के पूर्व विधायक ने कर दी ये मांग

Gorakhpur News: खड्डा विधान सभा से भाजपा के पूर्व विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं, बच्चियों एवं महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर चिन्ता व्यक्त करते हुए फूहड़ नृत्य पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है।

Purnima Srivastava
Published on: 12 Sep 2024 11:46 AM GMT (Updated on: 12 Sep 2024 11:59 AM GMT)
Gorakhpur News ( Pic- Social- Media)
X

Gorakhpur News ( Pic- Social- Media)

Gorakhpur News: कुशीनगर के खड्डा विधान सभा से भाजपा के पूर्व विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं, बच्चियों एवं महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर चिन्ता व्यक्त करते हुए फूहड़ नृत्य पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है। पूर्व विधायक ने कहा कि कुशीनगर से लेकर महराजगंज जिले में छोटे-छोटे कार्यक्रमों में अश्लील नृत्य का चलन बढ़ा है। पिछले दिनों बर्थडे पार्टी के बाद कुशीनगर में नर्तकी से गैंगरेप का मामला चिंताजनक है। ऐसे में फूहड़ नृत्य पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाना चाहिए।


मुंबई में डांस बार बंद हो सकते हैं तो पूर्वांचल में फूहड़ नृत्य क्यों नहीं बंद हो सकते हैं।गोरखपुर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा नेता जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बेटी के साथ हुई हैवानियत हो या विगत दिनों कुशीनगर के रामकोला कप्तागंज में नर्तकी को जबरन उठाकर उत्पीड़न की घटना हो या आये दिन बच्चियों के साथ हो रही छेड़-छाड़, बलात्कार, हिंसा की घटनाएं यह सर्व समाज को चिन्तित करता है। इसके खिलाफ कठोर कदम उठाये जाने की जरूरत है। पूर्व विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा एवं उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी है। बढ़ती घटनाएं बेहद चिन्ताजनक हैं,आए दिन समाचार पत्रों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की महिला उत्पीड़न, हिंसा, शोषण के समाचार सामने आ रहे हैं।


जिसके लिए समाज, शासन एवं प्रशासन के तरफ से प्रभावी कार्यवाही के साथ ही साथ समाज को भी इसके खिलाफ जागरूक होकर आवाज उठानी होगी।जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि आज खुले में डांस पार्टी में बच्चियों का नृत्य कराना भी सभ्य समाज के लिए बेहद चिन्ताजनक है। पूर्व में भी बैण्ड पार्टीयों में लड़कियों द्वारा नृत्य कराये जाने पर प्रतिबंध लागाये जाने की पहल 2018 से लगातार कर रहे हैं। परन्तु इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। हमें ऐसे समाज के लिए सवाल खड़े करने वाले कृत्य को रोकना होगा। इसके खिलाफ माननीय राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन, महिला आयोग के समक्ष पत्राचार कर अपनी आवाज उठा चुके हैं ।

यौन उत्पीड़न प्रतिक्रिया दल बनाने की मांग

जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि यौन उत्पीड़न प्रतिक्रिया दल बनाकर इसे सक्रिय करने की जरूरत है। ये महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। साथ ही बच्चियों एवं महिलाओं के अभिभावक भी इसके खिलाफ जागरूक हों। यह सर्व समाज की जिम्मेदारी बनती है कि हम सभी इस कृत्य के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं। पूर्व विधायक ने कहा कि विगत वर्ष में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में डांस पार्टी में कार्य करने वाली महिला से दुष्कर्म एवं नृशंस हत्या की घटनाएं सामने आइ थीं, जिस घटना के पीछे कहीं ना कहीं अश्लील डांस जिम्मेदार है। बैण्ड पार्टियों के इस कृत्य से बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं की संकल्पना धूमिल हो रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि इन नर्तकियों से अपराध करने वाले वाले कानूनी दाव पेंच से बचकर निकल जाते हैं। क्योंकि ज्यादेतर गरीब परिवार की बच्चियां ही डांस पार्टियों के उत्पीड़न एवं शोषण की शिकार होती हैं।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story