×

Gorakhpur News: ओमप्रकाश राजभर ने उठाया सवाल, बोलेः दिल्ली-पंजाब में घरेलू बिजली माफ तो..

Gorakhpur News:बेबाक बोल को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर रविवार को गोरखपुर में थे।

Purnima Srivastava
Published on: 7 Jan 2024 12:33 PM GMT
gorakhpur news
X

गोरखपुर पहुंचे सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (न्यूजट्रैक)

Gorakhpur News: अपने विवादित और बेबाक बोल को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर रविवार को गोरखपुर में थे। गोरखपुर के चौरीचौरी विधानसभा के कुसम्ही कोठे में पहुंचे राजभर ने भाजपा की लाइन की इतर राग छेड़ा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दिल्ली और पंजाब की सरकारें घरेलू बिजली को माफ कर सकती हैं तो पूरे देश में यह व्यवस्था क्यों नहीं लागू हो सकती है?

कोठी चौराहे पर गुलामी छोड़ो समाज जोड़ो रैली में बोलते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जब हमारे देश मे एक देश एक कानून है, एक राष्ट्रपति, एक प्रधानमंत्री है तो इस देश में शिक्षा व्यवस्था भी एक होनी चाहिए। अमीर का लड़का व गरीब के लड़के को एक समान शिक्षा बिना किसी भेद भाव के मिलनी चाहिये। तभी जाकर समाज व देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि देश के सभी नौजवानों को रोजगार मिलना चाहिए। कक्षा चार से ही तकनीकी शिक्षा सरकार अनिवार्य कर देनी चाहिए।

विधायक से मांगें इलाज लिए पैसा

पूर्व मंत्री ने कहा कि गरीबों के लिये फ्री इलाज की भी योजना सरकार के तरफ से लागू है। सभी विधायक को अपने क्षेत्र में 25 लाख रुपये तक किसी भी गरीब व्यक्ति को बीमारी में मदद करने के लिये सरकार के तरफ से लागू है। आप अपने क्षेत्र के विधायक से संपर्क कर अपने इलाज में मदद ले सकते है।

बिना मंत्री भी कम पॉवरफुल नहीं हैं ओमप्रकाश

सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अरविन्द राजभर ने कहा कि पार्टी अंतिम व्यक्ति के हक की लड़ाई लड़ रही है। ओम प्रकाश राजभर मंत्री बने चाहे न बनें जनता की सेवा करते रहेंगे। किसी मंत्री से कम नहीं हैं। वह जनता के बल पर अभी भी पॉवरफुल हैं। कार्यक्रम को पार्टी प्रवक्ता सुनील सिंह, पूर्व विधायक रामानन्द बौद्ध ने भी संबोधित किया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story