Gorakhpur: कर्मवीर सम्मान से नवाजे गये ऑक्सीजन मैन प्रवीण मोदी, डॉ. वेद को साहित्य शिखर का पुरस्कार

Gorakhpur: युवा चेतना समिति का 23वां स्वर्ण पदक सम्मान समारोह दीन दयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में संपन्न हुआ। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और डीडीयू की कुलपति ने विभिन्न क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया।

Purnima Srivastava
Published on: 21 Dec 2023 6:25 AM GMT
gorakhpur news
X

गोरखपुर में कर्मवीर सम्मान से नवाजे गये ऑक्सीजन मैन प्रवीण मोदी (न्यूजट्रैक)

Gorakhpur News: युवा चेतना समिति का 23वां स्वर्ण पदक सम्मान समारोह दीन दयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विभिन्न क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया। इस दौरान पूर्वांचल लोगों में कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन मैन के नाम से सुर्खियों में आने वाले प्रवीण मोदी को कर्मवीर सम्मान से नवाजा गया। वहीं साहित्यकार डा. वेद प्रकाश पांडेय को साहित्य शिखर सम्मान दिया गया।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि आज भारत विश्व का प्रतिनिधित्व कर रहा है। हमें अगले 25 वर्ष में भारत को विकसित करने के लिए युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश अपनी क्षमताओं पर विश्वास के साथ भविष्य की ओर बढ़ रहा है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने युवा चेतना समिति के कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं को विकास के प्रति अग्रसरित होने को संकल्प दिलाया। इसके पूर्व युवा चेतना समिति के अध्यक्ष मांधाता सिंह ने स्वर्ण पदक सम्मान समारोह की जानकारी दी। इस अवसर पर जेपी श्रीवास्तव, प्रो. निखिल कांत शुक्ला, रीना त्रिपाठी, संजयन त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, रामपाल सिंह, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. शिवशरण दास, शोभित मोहन दास के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

प्रवीण मोदी ने जताया आभार

चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष प्रवीण मोदी की गीडा में मोदी केमिकल्स के नाम से फैक्ट्री है। कोरोना के समय उनकी फैक्ट्री में 24 घंटे ऑक्सीजन का उत्पादन हो रहा था। यहां से ऑक्सीजन सिलेंडर गोरखपुर के साथ ही लखनऊ से लेकर सुल्तानपुर तक भेजा गया। प्रवीण मोदी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों भी सम्मान मिल चुका है। प्रवीण मोदी का कहना है कि पुरस्कार आगे भविष्य में बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं।

प्रो. रामचंद्र तिवारी की पुस्तक का विमोचन

राज्यपाल का सम्मान ऐश्प्रा ग्रुप के प्रबंध निदेशक अतुल सराफ एवं प्रो. विनीता पाठक ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भगवान सिंह और विनोद प्रकाश पांडेय ने किया। आभार ज्ञापन डॉ. एपी गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रो. रामचंद्र तिवारी की पुस्तक का विमोचन भी हुआ।

इन्हें मिला सम्मान

समारोह में पत्रकारिता का शिखर सम्मान सुजीत पांडेय, डॉ. विठ्ठल दास मोदी सम्मान डॉ. पीएम बेरी, डॉ. कमलेश श्रीवास्तव सम्मान, वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. कृष्णा डोगरा, श्रमवीर सम्मान प्रेम प्रकाश मोदी, कर्मवीर सम्मान-2023 प्रवीण मोदी, संगीत का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड पं. नरेंद्र दत्त शर्मा, पर्यावरण संरक्षण सम्मान प्रो. डीके सिंह, नाट्य कला सम्मान वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृता सरकारी, विधि व्यवसाय सम्मान-2023 हरि प्रकाश मिश्र, साहित्य शिखर सम्मान-2023 वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. वेद प्रकाश पांडेय को दिया गया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story