Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर पंकज और कमलेश का स्वागत, मंत्री ने कहा-जनता ने फेल कर दिया झूठा ‘खटाखट’

Gorakhpur News: पंकज चौधरी का काफिला गोरखपुर से निकला जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Purnima Srivastava
Published on: 4 July 2024 2:56 PM GMT
Union Minister of State for Finance Pankaj Chaudhary and Minister of State Kamlesh Paswan welcomed at Gorakhpur Airport
X

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान का स्वागत: Photo- Newstrack

Gorakhpur News: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और राज्यमंत्री कमलेश पासवान का गोरखपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को जोरदार स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों और गगन भेदी नारों के साथ उनका स्वागत हुआ। पंकज चौधरी का काफिला गोरखपुर से निकला जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। स्वागत में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि विरोधियों ने संविधान से लेकर लालच देकर भ्रम फैलाया। लेकिन महराजगंज की जनता पीएम नरेन्द्र मोदी की नीतियों के साथ खड़ी रही।

महराजगंज की सीमा पर काफिला पहुंचा तो कतरारी में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में हजारों लोगों ने स्वागत किया। परतावल चौराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सदर विधान सभा क्षेत्र की सीमा टोल प्लाजा पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में हजारों लोगो ने गगन भेदी नारों के साथ स्वागत किया। इस दौरान विधायक जयमंगल कन्नौजिया, राजीव द्विवेदी, रमेश पटेल, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, राजेश सिंह, गोविंद जायसवाल आदि लोगों ने बड़ी माला के साथ स्वागत किया। शिकारपुर, पुरैना, घुघुली में जोरदार स्वागत हुआ। घुघली के सुभाष चौक पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

एयरपोर्ट पर केन्द्र सरकार में दूसरी बार मंत्री बने पंकज चौधरी का हुआ स्वागत: Photo- Newstrack

महराजगंज की जनता ने फेल कर दिया झूठा ‘खटाखट’

घुघली सुभाष चौक पर लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में आपने अपना आशीर्वाद दिया। चुनाव में कुछ दलों और लोगों ने भ्रम फैलाया। संविधान और 8500 रुपये बैंक खाते में खटाखट आने को लेकर फैलाए गए भ्रम से महराजगंज की जनता दूर रही। महाराजगंज के सम्मानित लोगों ने झूठे कथनों पर विश्वास न करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बातों पर विश्वास कर अपना आशीर्वाद हमें दिया है। उन्होंने कहा कि यहां की सम्मानित जनता ने कई बार अपना आशीर्वाद दिया है। बड़ी बड़ी ताकतों को पटखनी दी है।

गोरखपुर में 24 स्थानों पर हुआ कमलेश का स्वागत

बांसगांव लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान शपथ लेने के बाद गुरुवार को पहली बार गोरखपुर पहुंचे। उनके प्रथम गोरखपुर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और शुभचिंतकों ने जोरदार स्वागत किया। कमलेश पासवान एयरपोर्ट से करीब 3.20 बजे बाहर निकले। ढोल नगाड़ा के बीच कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच अपने सांसद का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, एमएलसी डॉ.धर्मेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, विधायक डॉ.विमलेश पासवान आदि ने स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला नंदानगर से मेडिकल कालेज रोड स्थित राज्यमंत्री के आवास तक पहुंचा।

यूनिवर्सिटी रोड पर पासी समाज के नेता व कार्यकर्ता उन्हें सिक्कों से तौल कर विशेष रूप से सम्मानित किया। शहर में 24 स्थानों पर नगाड़ों की धुन के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। गोलघर काली मंदिर पर पार्षद मनु जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने मां काली का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story