×

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा में प्रसाद के रूप में भेंट होगी विशेष पुस्तकें, जानें क्या है गीताप्रेस की 'अयोध्या दर्शन' में खास?

Ram Mandir: गीताप्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले रामभक्तों को प्रसाद के रूप में 8 हजार अयोध्या दर्शन पुस्तक भेंट करने के लिए फैसला लिया है।

Viren Singh
Published on: 26 Dec 2023 9:40 AM GMT (Updated on: 26 Dec 2023 10:51 AM GMT)
Ram Mandir
X

Ram Mandir (सोशल मीडिया) 

Ram Mandir: अयोध्या की श्रीरामजन्मभूमि पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी, 2024 को होना है। कार्यक्रम को बेहद भव्य के लिए तैयारियों जोरोशोरों पर जारी हैं और आए दिन कुछ न कुछ नई-नई घोषणाएं की जा रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर एक और नई घोषणा की गई है। घोषणा यह है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले गणमान्य लोगों को प्रसाद के रूप में एक पुस्तक भेंट की जाएगी। बता दें कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई गणमान्य लोगों को शामिल हो रहे हैं।

श्रद्धालुओं को भेंट की जाएंगे पुस्तकें

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रमुख मुख्य अथितियों के अलावा आने वाले प्रति श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में गीताप्रेस की अयोध्या दर्शन पुस्तक भेंट की जाएगी। इस पुस्तक में अयोध्या दर्शन, अयोध्या माहात्म्य, 1972 में प्रकाशित कल्याण का विशेषांक श्रीरामांक व गीता दैनंदिनी (डायरी) शामिल है। इसको लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने सहमति भी प्रदान कर दी है। राय ने गीता प्रेस से 15 जनवरी तक भेंट की जाने वाली पुस्तक को उपलब्ध कराने को कहा है।

अयोध्या दर्शन की 10 हजार प्रतियां हो रही प्रकाशित

गीताप्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले रामभक्तों को प्रसाद के रूप में 8 हजार अयोध्या दर्शन पुस्तक भेंट करने के लिए फैसला लिया है। अयोध्या दर्शन की गीताप्रेस 10 हजार प्रतियां प्रकाशित कर रहा है। 2 हजार प्रतियां जल्द भेजी जाएंगी। श्रीरामांक की तीन हजार प्रतियां प्रकाशित हो रही हैं। यह 1972 में छपे कल्याण के विशेषांक का परिवर्धित संस्करण होगा। इसमें उस साल के फरवरी व मार्च के साधारण अंकों में छपे सभी लेख व सूर्य वंशावली भी शामिल की जाएगी। हालांकि यह पुराने विशेषांक में नहीं है।

गीताप्रेस को मिला प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से उद्घाटन समारोह का न्यौता गीताप्रेस को भी दिया मिला है। यह आमंत्रण पत्र ट्रस्टी देवीदयाल अग्रवाल के नाम से आया है। वह समारोह में उपस्थिति रहेगें और रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह देखेंगे।

श्रीरामांक की कंपोजिंग शुरू

गीताप्रेस के ट्रस्टी देवी दयाल ने बताया कि श्रीरामांक की कंपोजिंग शुरू हो गई है। एक-दो दिन में इसकी छपाई शुरू करा दी जाएगी। इसे एक स्वतंत्र ग्रंथ के रूप में प्रकाशित किया जा रहा है। साथ ही अयोध्या दर्शन की 10 हजार प्रतियां प्रकाशित की जा रही हैं।

पर्याप्त संख्या में हैं पुस्तकें

गीताप्रेस के प्रबंधक डा. लालमणि तिवारी ने कहा कि अयोध्या दर्शन व श्रीरामांक के अलावा हमारे पास अन्य पुस्तकें पर्याप्त संख्या में हैं। विशिष्ट अतिथियों के लिए पुस्तकें अलग कर दी गई हैं। श्रीरामांक छपने के बाद गुच्छ तैयार कर श्रीराम जन्मभूमि को भेज दिया जाएगा।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story