×

Gorakhpur News: पिस्टल की नोक पर छात्रा से रेप, विरोध करने पर भाई को पीटा

Gorakhpur News: पुलिस ने रेप, छेड़खानी, धमकी और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। भाई ने विरोध किया तो आरोपी साथियों के साथ मिलकर उसकी भी पिटाई कर दी।

Purnima Srivastava
Published on: 21 Jun 2024 1:53 AM GMT
Gorakhpur News
X
सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महिलाओं से दुष्कर्म के मामलों में लगातार इजाफा दिख रहा है। इसी क्रम में कैम्पियरगंज इलाके के एक गांव की छात्रा के साथ उसी गांव के एक युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक छात्रा के साथ बंदूक की नोक पर धमकी देकर डेढ़ साल से संबंध बनाता रहा। छात्रा की शिकायत पर भाई ने रोका-टोका तो बदमाशों ने भाई को भी जमकर पीटा।

अब जब मामला सामने आया है कि छात्रा के पिता ने कैम्पियरगंज थाने पहुंच कर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रेप, छेड़खानी, धमकी और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। तहरीर के मुताबिक, कैम्पियरगंज इलाके के गांव की एक छात्रा को स्कूल आते-जाते गांव का विकास सिंह नामक युवक छेड़ता था। छात्रा के विरोध करने पर उसने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी और करीब एक साल पहले तमंचा दिखाकर उसके साथ रेप किया। जानकारी होने पर छात्रा के भाई ने विरोध किया तो आरोपी साथियों के साथ मिलकर उसे धमकाने लगा।

पहले रेप, फिर पिटाई कर कराया गर्भपात

दुष्कर्म के ही एक दूसरे मामले में कैंट इलाके में 16 साल की एक किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी गर्भवती हो गई तब वह गर्भपात का दबाव बनाने लगा। युवक के परिवारीजनों को जब इसकी जानकारी हुई तब उन्होंने मारपीट कर किशोरी का गर्भपात करा दिया। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। एम्स इलाके की रहने वाली छात्रा के साथ कैंट इलाके के रहने वाले शक्ति जायसवाल नामक युवक ने शादी का झांसा देकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर संबंध बनाया। किशोरी के गर्भवती होने पर परिवारीजनों को जानकारी हुई। आरोपित और उसके परिवारीजनों ने किशोरी का गर्भपात करा दिया। पुलिस ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपित शक्ति जायसवाल उसके पिता रवि जायसवाल, मां नीलम जायसवाल और भाई विशाल जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी की बात कहते हुए कई बार बनाया संबंध

खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अपने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित की सूचना पर पुलिस जांच कर रही है। युवती ने बताया कि युवक ने उससे दोस्ती की। इसके बाद बीते कई माह से शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन जब शादी की बात की गई तो उसने इंकार कर दिया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story