×

Gorakhpur News: राप्ती से लेकर सरयू तक स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब, आस्था की डुबकी लगा रहे लोग

Gorakhpur News: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्रीराम घाट एवं श्रीगोरक्ष घाट पर अस्थाई रूप से नगर निगम के कैंप कार्यालय बनाया था। इन कैंप कार्यालयों में पुलिस, एनडीआरएफ, नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहे।

Purnima Srivastava
Published on: 27 Nov 2023 4:12 AM GMT (Updated on: 27 Nov 2023 4:14 AM GMT)
Gorakhpur News
X

राप्ती नदी में स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु (Newstrack)

Gorakhpur News: कार्तिक पूर्णिमा का पर्व आज यानी सोमवार को आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। गोरखपुर में राप्ती से लेकर सरयू नदी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। लोग ठंड के बावजूद आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। प्रशासन की तरफ से भी बेहतर इंतजाम किये गए हैं। एनडीआरएफ की टीमें राप्ती से लेकर सरयू नदी तक सक्रिय दिखी।

गोरखपुर में राप्ती, बड़हलगंज में सरयू सहित आसपास की नदियों में लोगों ने स्नान कर के दान-पुण्य भी किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सत्यनारायण भगवान का व्रत रख कथा सुनी और गोदान किया। राप्तीनदी के राजघाट पर सुबह से ही मेले जैसा दृश्य है। राजघाट पर नगर निगम की ओर से तैयारियां की गई थीं। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। अंधेरे में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए पर्याप्त लाइट की व्यवस्था की गई थी। लोगों ने राप्ती नदी के श्रीराम घाट एवं श्रीगोरक्ष घाट पर पवित्र मुहुर्त पर ‘अमृत स्नान’ स्नान किया।


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्रीराम घाट एवं श्रीगोरक्ष घाट पर अस्थाई रूप से नगर निगम के कैंप कार्यालय बनाया था। इन कैंप कार्यालयों में पुलिस, एनडीआरएफ, नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहे। घाटों पर महिला श्रद्धालुओं के लिए चेजिंग रूम भी अस्थाई तौर पर बनाया था। कार्तिक मास की पूर्णिमा का पर्व जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में नगर निगम ने मनाएगा। श्रद्धालुओं को भी जागरूक करने के साथ तत्काल घाटों के कचरा हटाया गया। श्रद्धालुओं से अपील किया कि वे श्रीराम घाट एवं श्रीगोरक्षघाट पर प्रतिबंधित पालिथीन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। निगम क्षेत्र की नदियों एवं जलाशयों में पूजन सामग्री, प्लास्टिक अथवा किसी भी प्रकार की गन्दगी को प्रवाहित न करने की अपील की। इसके लिए दोनों घाटों पर अलग से पात्र रखे गए थे। दोनों घाटों पर जागरूकता के लिए पोस्टर भी दिखे।

सरयू नदी पर दिखा आस्था का सैलाब

बड़हलगंज में सरयू नदी के तट पर आस्था का सैलाब दिखा। हजारों लोगों ने सरयू नदी में स्नान कर दान पूण्य किया। इस दौरान बड़हलगंज टाउन एरिया की तरफ से विशेष इंतजाम मुक्तिपथ पर किये गए थे। किसी अनहोनी को देखते हुए एनडीआरएफ की टीमें सक्रिय दिखीं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story