TRENDING TAGS :
Gorakhpur News: प्रेस क्लब चुनाव में बंपर वोटों से अध्यक्ष बने रितेश मिश्रा, पंकज बने महामंत्री
Goarkhpur News: प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के लिए 24 जनवरी को मतदान हुआ। सुबह आठ से तीन बजे तक वोटिंग के बाद मतगणना का काम शुरू हुआ। देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिये गए। अध्यक्ष पद पर रितेश मिश्रा, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र द्विवेदी और मंत्री पंकज श्रीवास्तव निर्वाचित घोषित हुए।
Ritesh Mishra became president and Pankaj general secretary in press club elections Goarkhpur ( Pic- Social- Media)
Goarkhpur News: गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के लिए 24 जनवरी को मतदान हुआ। सुबह आठ से तीन बजे तक वोटिंग के बाद मतगणना का काम शुरू हुआ। देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिये गए। अध्यक्ष पद पर रितेश मिश्रा, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र द्विवेदी और मंत्री पंकज श्रीवास्तव निर्वाचित घोषित हुए।कुल 572 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रितेश मिश्रा को 346 वोट मिला है। मनोज यादव 130, कुंदन उपाध्याय 104 और अतुल मुरारी को दो वोट मिले हैं।
इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र उपाध्याय 290 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्धंदी धनेश को 150 वोटों के अंतर से हराया। इसी पद पर वागीश श्रीवास्तव को 139 वोट मिले। वहीं मंत्री पद पर पंकज श्रीवास्तव अपने निकटतम प्रतिद्धंदी यतीन्द्र मिश्रा से जीते। पंकज को 323 तो यतीन्द्र मिश्रा को 132 वोट मिले हैं। व्रजेन्द्र सिंह को 99 वोट मिले हैं। संयुक्त मंत्री पद पर अंगद कुमार प्रजापति ने जीत हासिल की। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर प्रिंस कुमार पांडेय, पुस्तकालय मंत्री के पद पर विनय कुमार सिंह ने जीत हासिल की।
कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों के लिए परमात्मा राम त्रिपाठी, विवेक कुमार, राजीव कुमार पांडेय ने जीत हासिल की। कार्यकारिणी के छह पदों और तीन कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 28 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 712 है। बता दें कि निवर्तमान कार्यकारिणी में मंत्री भूपेन्द्र दोबारा जीत हासिल करने में कामयाब हुए हैं। पिछले चुनाव में महज दो वोट से हारने वाले रितेश मिश्रा ने बंपर जीत हासिल की है। जीते हुए प्रत्याशियों ने जहां वोटरों का आभार जताया है, वहीं हारे हुए दावेदारों ने भी जीत की बधाई दी है। शुक्रवार को वोटिंग को लेकर पूरे दिन प्रेस क्लब पर गहमागहमी बनी रही। महापौर डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोगों ने भी मताधिकार का प्रयोग किया।