TRENDING TAGS :
Gorakhpur News: क्रिसमस पर रम और ड्राईफ्रूट मिक्स केक की खूब मांग, इतने क्लिंटल का मिला ऑर्डर
Gorakhpur News: क्रिसमस को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चर्च को सजाया जा रहा है तो घरों में तैयारियां हो रही हैं। क्रिसमस में सर्वाधि क्रेज केक का होता है।
Gorakhpur News ( Pic- Newstrack)
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में क्रिसमस को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चर्च को सजाया जा रहा है तो घरों में तैयारियां हो रही हैं। क्रिसमस में सर्वाधि क्रेज केक का होता है। जिसका बाजार सज गया है। गोरखपुर के 60 से अधिक बेकरी की दुकानों पर 100 क्विंटल से अधिक प्लम केक का ऑर्डर है। इसमें आधा केक रम केक है। रम केक के साथ ही शुगर फ्री और एग फ्री केक की अच्छी मांग दिख रही है।
पादरी बाजार में बेकरी की दुकान संचालित करने वाले अबरार का कहना है कि क्रिसमस को लेकर 75 से 100 क्विंटल केक के खपत की उम्मीद की जा रही है। इसमें से आधी खपत रम प्लम केक की है। एक किलोग्राम केक में 250 ग्राम से अधिक रम के भिगोया गया ड्राईफ्रूट डाला जाता है। रम केक 700 से 900 रुपये किलो तक बिक रहा है। तमाम परिवार अपना मटेरियल देकर प्लम केक तैयार करा रहा है। 200 रुपये प्रति किलो की मजदूरी लेकर प्लम केक तैयार किया जा रहा है। अब लोग शुगर और एग फ्री केक की मांग कर रहे हैं। यह केक 600 से लेकर 800 रुपये किलो तक बिक रहा है। केक की दुकानों पर खजूर और गाजर मिक्स केक की भी बिक्री हो रही है। 700 रुपये किलो तक बिकने वाला यह केक युवाओं में काफी पसंद किया जा रहा है। असुरन पर बेकरी कारोबारी संदीप कुमार का कहना है कि पिछले साल की तुलना में ड्राईफ्रूट, अंडा से लेकर मजदूरी बढ़ने का असर कीमतों पर दिखना स्वभाविक है। सभी लोग केक का स्वाद ले सकें इसलिए शुगर और एग फ्री केक का भी ऑर्डर मिला है।
हिन्दू परिवार भी बड़ी मात्रा में खरीदते हैं केक
शास्त्री चौक पर बेकरी कारोबारी अनुराग गुप्ता का कहना है कि एग फ्री प्लम केक का ऑर्डर पहले ही ले लिया जाता है। एक साल पहले से ही इसकी तैयारी शुरू हो जाती है। तमाम हिन्दू परिवार भी क्रिसमस पर एग फ्री प्लम केक खरीदते हैं। यह 1200 रुपये किलो तब बिक रहा है। इसके साथ ही सेंटा और डिजाइनर केक का भी लोग ऑर्डर दे रहे हैं।