×

Gorakhpur Accident News: कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुघर्टनाग्रस्त, चपेट में आए बाइक सवार दो युवकों की मौत

Gorakhpur Accident News: गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के महुआ डाबर पुलिस चौकी अंतर्गत 16 फरवरी की सुबह भगवानपुर टोल प्लाजा से 200 मीटर पहले दो कार में सीधी टक्कर हो गयी। इसी बीच तेज रफ्तार में आ रही बाइक कार से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी।

Purnima Srivastava
Published on: 16 Feb 2025 3:11 PM IST
Gorakhpur  Accident News
X

Gorakhpur News Today Sadak Hadsa Mahakumbh Mela Devotees Died in Car Accident ( Pic- Social- Media)

Goarkhpur News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस पर लोकार्पण से पहले शुरू हुई यात्रा जानलेवा साबित हो रही है। गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के महुआ डाबर पुलिस चौकी अंतर्गत 16 फरवरी की सुबह भगवानपुर टोल प्लाजा से 200 मीटर पहले दो कार में सीधी टक्कर हो गयी। इसी बीच तेज रफ्तार में आ रही बाइक कार से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि चार पहिया वाहन में सावार तीन लोग घायल हो गये।

सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल एवं शव को को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों मृतक गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। निर्माणाधीन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर भगवानपुर टोल प्लाजा से पहले प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही अर्टिका यूपी 56 एएल 6034 व प्रयाग महाकुंभ जा रही मारुति नेक्सान यूपी 53 ईडी 8415 की आमने-सामने टक्कर हो गयी। दोनों वाहनों में सवार लोग कुछ समझ पाते इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही बाइक कार में पीछे से जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक पर सवार दोनों युवक एक्सप्रेस वे पर उछलते हुए दूर जा गिरे। घटना भोर की होने के कारण बहुत कम ही लोग सड़क पर दिखाई दे रहे थे, लेकिन आवाज इतनी भीषण थी कि लोगों को आभास हो गया कि कोई हादसा हो गया है। मौके पर पहुंचे लोग घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही इंस्पेक्टर अर्चना सिंह हमराह पुलिस के साथ चंद समय मौके पर पहुंच गयी।

तीन महिलाएं घायल हो गईं

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अर्टिका में सवार सात लोगों में से तीन महिलाएं घायल हो गईं, जबकि नेक्सान चारपहिया में सवार लोगों में किसी को चोट नहीं आई है। पीछे भिड़े बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अवधेश (48 वर्ष) और धनेश जायसवाल (45 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों गोरखपुर के निवासी हैं। जिसकी सूचना मृतकों के परिजनों और पीपीगंज थाने को दे दी गयी है। वहीं, अर्टिका में सवार घायल महिलाओं का इलाज खबर लिखे जाने तक जारी रहा।



Shalini singh

Shalini singh

Next Story