Gorakhpur News: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के विधायक बेटे की हटी सुरक्षा, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Gorakhpur News: गोरखपुर की चौरीचौरा सीट से विधायक और संजय निषाद के बेटे सरवन निषाद की सुरक्षा हटा ली गई है। उन्होनें कहा कि मेरी जान को खतरा होने के बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा हटाई।

Purnima Srivastava
Published on: 20 July 2024 11:27 AM GMT (Updated on: 20 July 2024 1:45 PM GMT)
Gorakhpur News
X

विधायक सरवन निषाद। (Pic: Social Media)

Gorakhpur News: प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के गोरखपुर के चौरीचौरा विधानसभा से विधायक पुत्र सरवन निषाद ने सरकार विरोधी बयान जारी किया है। भाजपा विधायक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एक वर्ष पूर्व उन्हें जेल से अपराधी ने जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद उन्हें सुरक्षा प्रदान किया गया था। लेकिन पिछले दिनों सुरक्षा को जिला प्रशासन मनमानी तरीके से हटा लिया है। विधायक ने कहा कि जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे मामले को अवगत कराकर दोषी पर कार्रवाई की मांग करेंगे।

हत्या की धमकी मिलने की कही बात

चौरीचौरा विधायक ने प्रेस विज्ञप्ति भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक कुमार जायसवाल के साथ चौरीचौरा पुलिस के व्यवहार को लेकर जारी किया है। लेकिन इसी बहाने उन्होंने अपना भी दर्द बयां कर दिया। विधायक का आरोप है कि उन्हें दो बार हत्या की धमकी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि राजनीति में मुकदमे दर्ज होते हैं। इसका यह मतलब नहीं है कि वह अपराधी हैं। चौरीचौरा पुलिस ने भाजपा के पदाधिकारी के खिलाफ जो दुर्व्यवहार किया है, वह सरासर गलत है। कार्यालय में घुसकर एक सम्मानित व्यक्ति को अपराधी कहना सही नहीं है। इससे समाज में गलत संदेश जाता है। कार्यकर्ताओं में निराशा होती है।

जमुना और मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या का है संदेश

विधायक ने कहा कि राजनीति में हम अपने समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ते हैं। तमाम विरोधी दल व विरोधियों की आंखों में खटकते हैं। वंचितों और समाज के लोगों की आवाज उठाने में जमुना निषाद सहित दर्जनों निषाद समाज के नेताओं की हत्या हुई है। अभी हाल ही में बिहार में निषाद समाज के नेता मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या हुई है। इसके बावजूद भी शासन प्रशासन उनकी सुरक्षा हटाकर मनमानी रवैया अपना रहा है।

सुरक्षा हटाकर साजिश कर रहा है प्रशासन

सरवन निषाद ने कहा कि मेरी सुरक्षा हटाकर जिला प्रशासन साजिश कर रहा है। उत्तर प्रदेश और पूरे देश में निषाद समाज के जोड़ने और उनके हक और अधिकारों की लड़ाई में लगातार हम लोग संगठन के कार्यों और अन्य गतिविधियों में पूरे प्रदेश और देश में भ्रमण करते हैं।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story