पूर्वांचल की मिट्टी मिलेट्स की खेती के अनुकूल, किसान बढ़ा सकते हैं आय

Gorakhpur News: उप निदेशक कृषि बुधवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे।

Purnima Srivastava
Published on: 24 July 2024 12:05 PM GMT
gorakhpur news
X

पूर्वांचल की मिट्टी मिलेट्स की खेती के अनुकूल (न्यूजट्रैक)

Gorahkpur News: उप निदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर और आसपास के जिले मिलेट्स (मोटे अनाज) की खेती के अनुकूल हैं। कम समय और कम खर्चे में किसान मोटे अनाज के पैदावार से अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। मोटे अनाज स्वास्थ के लिए भी काफी बेहतर होते हैं। पूर्वांचल के किसान बड़े पैमाने पर मोटे अनाज की खेती कर खुद की आय तो बढ़ा ही सकते हैं, सेहत को लेकर योगदान भी दे सकते हैं।

उप निदेशक कृषि बुधवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि विधा में ली गयी शिक्षा व्यक्ति के साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला है। कृषि के क्षेत्र में रोजगार व स्वरोजगार की अपार सम्भावनाएं हैं। श्री सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार कृषि एवं कृषकों के उन्नयन के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उप कृषि निदेशक नें परम्परागत कृषि के साथ-साथ आधुनिक कृषि प्रणाली के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

एफपीओ से जुड़कर कार्य करें कृषि संकाय के विद्यार्थी

श्री सिंह ने कृषि के महत्व को चरितार्थ करते हुए कहा कि भारतीय मनीषा में गौ और पृथ्वी मां तुल्य हैं। उन्होंने कहा कि गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय की सराहना करते हुए कहा कि कृषि शिक्षा क्षेत्र में यह संकाय अहम भूमिका निभा रहा है। यहां मौजूद आधारभूत सुविधाएं विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही है। उप कृषि निदेशक ने गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के विद्यार्थियों से प्रदेश सरकार के कृषि विभाग से मान्यता प्राप्त एफपीओ (कृषि उत्पादक संगठन) से जुड़ने का आह्वान किया।

इनकी रही उपस्थिति

व्याख्यान के पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी और उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. विमल कुमार दूबे, सहायक आचार्य डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. विकास कुमार यादव, डॉ. आयुष कुमार पाठक, डॉ. एस. प्रेमकुमारी एवं विद्यार्थियों के साथ कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story