Gorakhpur News: SSB के उप निरीक्षक और युवक ने की आत्महत्या, उलझी है मौत की गुत्थी

Gorakhpur News: गोरखपुर में अलग-अलग स्थानों पर दो आत्महत्या से सनसनी फैल गई। सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय में तैनात उप निरीक्षक का शव उनके आवास में पंखे से लटकता मिला।

Purnima Srivastava
Published on: 11 Feb 2024 12:21 PM GMT
gorakhpur news
X

गोरखपुर में एसएसबी के उप निरीक्षक और युवक ने की आत्महत्या (न्यूजट्रैक)

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में अलग-अलग स्थानों पर दो आत्महत्या से सनसनी फैल गई। सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय में तैनात उप निरीक्षक का शव उनके आवास में पंखे से लटकता मिला। वहीं बड़हलगंज में एक किसान का शव खेत में पेड़ से लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक पता नहीं चल सका है कि किसान ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है।

पहला मामला एसएसबी से जुड़ा है। फर्टिलाइजर परिसर में जम्मू कश्मीर के राजौरी निवासी अशोक सिंह पुत्र सरदार सिंह उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। 10 व 11 फरवरी की रात मुख्यालय स्थित निजी आवास डी 62 में उनका शव पंखे में नायलान की रस्सी से लटकता मिला। परिजनों ने उप निरीक्षक के मोबाइल पर फोन किया। लेकिन फोन रिसीव नहीं होने से परिजन परेशान हो गए। इसकी जानकारी एसएसबी के अधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारियो ने आवास की खिड़की का शीशा तोड़ अन्दर देखा तो पंखे से शव को लटकता देख वह हतप्रभ रह गए। अधिकारियों ने तत्काल इसकी सूचना चिलुआताल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव

बड़हलगंज के कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर चौराहे के पास खेत में पेड़ पर एक किसान का शव लटकता हुआ मिला। जिससे सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार मझवलिया गांव निवासी बेचन यादव का पुत्र 40 वर्षीय राजेश यादव शनिवार की शाम चार बजे घर से निकला था। देर रात तक परिवारीजनों ने पता लगाने की कोशिश की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।

रविवार की सुबह मधुपुर चौराहे के पास गेंहू के खेत में बबुल के पेड़ पर ग्रामीणों लटकता शव देख कर पुलिस को सूचना दिया। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। मृतक बेचन यादव का इकलौता पुत्र था। मृतक के पांच संतानों में तीन पुत्रियाँ व दो पुत्र है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पूर्व इसी बबुल के पेड़ पर मधुपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर कर जान दी थी। अब पुलिस इस बात की जानकारी में जुटी है कि राजेश की हत्या हुई है। या फिर उन्होंने किसी मुश्किल में आकर आत्महत्या कर ली है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story