Gorakhpur News: प्रदेश की सबसे उम्रदराज़ शेरनी मरियम की मौत, इटावा से गोरखपुर चिड़ियाघर में हुई थी शिफ्ट

Gorakhpur News: उम्रदराज शेरनी मरियम ने पिछले चार-पांच दिनों से पानी पीना भी छोड़ दिया था। डॉक्टर उसका फ्लूड थेरेपी से इलाज कर रहे थे। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।

Purnima Srivastava
Published on: 1 April 2024 11:52 AM GMT
Gorakhpur News
X

शेरनी मरियम को श्रद्धांजलि देते लोग (Pic:Newstrack)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में सोमवार की दोपहर प्रदेश की सबसे उम्रदराज शेरनी मरियम का निधन हो गया है। उसे तीन साल पहले इटावा लायन सफारी से गोरखपुर चिड़ियाघर में शिफ्ट किया गया था। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। वह मांस के साथ पानी भी छोड़ दी थी। निधन के बाद चिड़ियाघर प्रशासन के साथ आम लोगों की तरफ से श्रद्धांजलि दी जा रही है।

फ्लूड थेरेपी से चल रहा था इलाज

उम्रदराज शेरनी मरियम ने पिछले चार-पांच दिनों से पानी पीना भी छोड़ दिया था। डॉक्टर उसका फ्लूड थेरेपी से इलाज कर रहे थे। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। वह पिछले 15 दिनों से उठ नहीं पा रही थी। पिछले महीने दो मार्च के आसपास उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद से चिड़ियाघर के डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी करते रहे। एक सप्ताह बाद किसी तरह उसने 200 से 300 ग्राम मांस खाना शुरू किया था, लेकिन फिर से उसने मांस खाना बंद कर दिया था। पिछले पांच दिनों से पानी पी नहीं पी रही थीं।

18 वर्ष की थी मरियम

चिड़ियाघर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि मरियम की हालत बेहद गंभीर थी। सोमवार को उसकी मौत हो गई। चार पांच दिनों से वह पानी पीना भी छोड़ दी थी। बता दें कि गोरखपुर चिड़ियाघर में मरियम को इटावा लायन सफारी से 2021 में लाया गया था। अभी उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो चुकी थी। चिड़ियाघर के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि मरियम एक महीने से बीमार चल रही थी। उसे पाइप के सहारे पानी पिलाया जा रहा था। मुंह में बिना हड्डी वाला मांस खिलाने पर वह खा भी रही थी। लेकिन, डेढ़ सप्ताह से वह गर्दन नहीं उठा रही थी। इसलिए पानी पीना और भोजन करना बंद कर दिया था।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story