Gorakhpur News: कांग्रेस का चेहरा बदला, चरित्र नहीं.., CM योगी ने साधा निशाना

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर के गम्भीर नाथ प्रेक्षागृह में 28 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने के बाद कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

Purnima Srivastava
Published on: 25 Jun 2024 11:35 AM GMT
gorakhpur news
X

लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते योगी आदित्यनाथ (न्यूजट्रैक)

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर के गम्भीर नाथ प्रेक्षागृह में 28 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने के बाद कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 लागू नहीं होता तो आतंकवाद नहीं पनपता। संविधान की बात करने वाली कांग्रेस की सरकारों ने संविधान में 75 से अधिक बार संशोधन किया है। आपातकाल देश में तानाशाही का उदाहरण है। कांग्रेस ने पथ निरपेक्ष शब्द अपने स्वार्थ के लिए जोड़ा था। यह शब्द मूल संविधान में नहीं था।

योगी ने कहा कि कांग्रेस का चेहरा बदला है, लेकिन चरित्र नहीं बदला है। देश के बाहर कांग्रेस के लोग जाते हैं तो देश की छवि खराब करने की कोशिशें होती हैं। चुनाव व्यवस्था से लेकर लोकतंत्र को खत्म होने की बात कहते हैं। देश के लिए 1975 काला दिवस है। योगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन ने महिलाओं को एक-एक लाख रुपये देने के नाम पर भ्रम फैलाया। आरक्षण खत्म करने का भ्रम फैलाया। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण को खत्म करने की कोशिश की। अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में आरक्षण खत्म किया गया। भारत के अनुदान पर संचालित होने इन संस्थाओं में अनुसूचित जाति को आरक्षण नहीं मिलता है।

आपातकाल के संघर्ष करने वाले आज खून के आंसू रो रहे

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के आपातकाल में जेल गए। आंदोलन किया। वे महापुरूष जहां से इसे देखते होंगे, खून का आंसू रोते हैं। देश के संविधान का गला घोटने का काम करने वाली कांग्रेस इंडी गठबंधन के नाम पर भ्रम फैलाया है। योगी ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों को जवानी गंवानी पड़ी। लोकतंत्र सेनानियों ने समर्पण नहीं संघर्ष का रास्ता चुना। इनके लिए देश का लोकतंत्र सर्वोपरि था। संविधान का आत्मा को कांग्रेस ने मारने की कोशिश गई। संविधान में पंथ निपरेक्ष शब्द कांग्रेस ने भारत को अपमानित करने के लिए जोड़ा था। योगी ने कहा कि 25 जून 1975 के बाद कांग्रेस की तानाशाही सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों को गिरफ्तार किया था। ये लोकतंत्र सेनानी उसी मिशन से आगे बढ़ रहे हैं। 28 लोकतंत्र सेनानी को यहां सम्मानित किया जा रहा है। सभी लोकतंत्र सेनानियों से मेरा पूर्व परिचय है। लेकिन एक साथ इनका सम्मान बड़ी बात है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story