Gorakhpur News: एप्रेन खाली नहीं होने से एक घंटे विमान में ही फंसे रहे दो केंद्रीय मंत्री, मामले ने पकड़ा तूल

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हवाई जहाज की उड़ान तो बड़ी है लेकिन सुविधाएं नहीं है।

Purnima Srivastava
Published on: 10 April 2025 8:40 AM IST
Gorakhpur News
X

एप्रेन खाली नहीं होने से एक घंटे विमान में ही फंसे रहे दो केंद्रीय मंत्री (Social Media)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हवाई जहाज की उड़ान तो बड़ी है लेकिन सुविधाएं नहीं है। यहां एप्रेन नहीं खाली होने से यात्रियों को बेवजह हवा में चक्कर लगाना पड़ रहा है। 9 अप्रैल को इंडिगो की फ्लाइट में भारत सरकार के दो केंद्रीय मंत्री समेत 180 यात्री एक घंटे तक फंसे रहे। अब इस मामले को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन से लेकर विमानन कंपनी सवालों के घेरे में है।

पिछले कुछ महीने में चार बार लैंडिंग में देरी हो चुकी है। इस बार देरी दिल्ली से गोरखपुर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट ई 2087/5013 हुई। फ्लाइट निर्धारित समय 3.15 बजे के बजाए 4.25 बजे गोरखपुर लैंड हुई। इसके पहले 9,12 और 25 मार्च को दिक्कत हो चुकी है। विमान से केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान और पंकज चौधरी आ रहे थे। इन्हें दिक्कत हुई तो यह मामला मुद्दा बनता दिख रहा है। करीब सवा घंटे लेट होने की वजह से इसे एप्रन में आने की अनुमति नहीं मिली। पहले से शेड्यूल इंडिगो और स्पाइस की विमानों को बारी-बारी से निकाला गया।

टैक्सी-वे में फ्लाइट के खड़े होने की वजह से यात्री नहीं उतर सके और करीब एक घंटे यात्री विमान के अंदर ही फंसे रहे। पहले शेड्यूल विमान के उड़ने के बाद शाम 5.25 बजे विमान को एप्रन में लाया गया तब जाकर यात्री उतर सके। इसके बाद 6.13 बजे विमान यात्रियों को लेकर दिल्ली के उड़ान भर सका। बीते 9 मार्च को दिल्ली से गोरखपुर पहुंची स्पाइस जेट की फ्लाइट में खराबी आ जाने से इसके बाद उतरने वाले सात विमानों के 2200 से ज्यादा यात्री तीन घंटे तक फ्लाइट में ही फंसे थे। इसके साथ ही विमानों से वापस दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता जाने वाले यात्रियों का चेकइन एरिया में जमकर हंगामा भी किया था। वहीं 12 और 25 मार्च को इसी फ्लाइट में करीब 180 यात्री डेढ़ घंटे तक फंसे थे।

एयरपोर्ट निदेशक आरके पराशर का कहना है कि इंडिगो की ई 2087 फ्लाइट एक घंटे की देरी से लैंड हुई। एप्रेन खाली न होने की वजह से इसमें आए यात्रियों को एक घंटे विमान में बैठना पड़ा। करीब साढ़े पांच यात्रियों को नीचे उतार लिया गया। 6.13 बजे फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

यात्रियों ने किराया वापस करने की मांग की

इसी विमान से दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने लेटलतीफी को लेकर जमकर नाराजगी जताई। यात्रियों का कहना था कि अब इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर पहुंचे अफसरों ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। विमान में फंसे एक यात्री ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा वे अधिक किराया खर्च कर इसलिए फ्लाइट से गोरखपुर आए कि जल्दी घर पहुंच जाएंगे। यहां जल्दी पहुंचना तो छोड़िए, गोरखपुर पहुंचने के बाद एक घंटे तक उसी में कैद कर दिया गया। ये बेहद ही आपत्तिजनक है। विमानन कंपनी को इसपर लिखित माफी के साथ ही पूरा किराया रिफंड करना चाहिए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story