×

Gorakhpur Crime: मजदूर की ढाई साल की बच्ची से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में खून देखकर खुला मामला

Gorakhpur Crime: थानेदार का कहना है कि दोनों आरोपितों को पकड़ लिया गया है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Purnima Srivastava
Published on: 11 April 2024 2:23 AM GMT (Updated on: 11 April 2024 2:27 AM GMT)
Gorakhpur Crime
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Gorakhpur Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मासूम सुरक्षित नहीं हैं। बिहार से आकर मजदूरी करने वाले दंपत्ति के पांव तले तब जमीन खिसक गई जब उन्होंने ढाई साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर खून देखा। पूछताछ की तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने उसके साथ हैवानियत की है। तहरीर के आधार पर पुलिस से आरोपितों पर पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

बिहार के पश्चिमी चंपारण का एक व्यक्ति, अपनी पत्नी व ढाई साल की बेटी संग सहजनवा कस्बे में किराये पर कमरा लेकर रहता है। वह गीडा की एक फैक्ट्री में काम करता है। मंगलवार की शाम को वह काम करने फैक्ट्री चला गया। उसकी बेटी और पत्नी घर पर थीं। किसी काम से उसकी पत्नी घर से थोड़ी दूरी पर चली गई। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दो युवक मासूम के साथ खेलने के बहाने उसे अपने कमरे में लेकर चले गए। मां आई, तो बेटी कमरे में नहीं थी। उसने पड़ोस में रहने वाले युवकों से पूछा, तो दोनों ने बताया कि उनके पास खेल रही है। इसके बाद मां अपने काम में व्यस्त हो गई।

रोते हुए कमरे से बाहर निकली बच्ची

थोड़ी देर बाद बच्ची रोती हुई कमरे से बाहर निकली। वह दर्द से कराह रही थी। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। बेटी संग हुई घटना से मां सकते में आ गई। वह तत्काल बेटी को लेकर सीएचसी पर पहुंची और पुलिस को बेटी संग हुई घटना की सूचना दी। मामले की जानकारी पाकर पुलिस ने छापेमारी करके दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी रामलगन व अयोध्या यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों गीडा इलाके में ट्रैक्टर चलाते हैं। थानेदार का कहना है कि दोनों आरोपितों को पकड़ लिया गया है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story