×

Vande Bharat Train: स्लीपर वंदे भारत से सिर्फ 12 घंटे में तय होगा दिल्ली का सफर

Vande Bharat Train: गोरखपुर से वंदे भारत रात 10 बजे प्रस्थान करेगी। दिल्ली दूसरे दिन सुबह 10 बजे पहुंच जाएगी। सीतापुर सिटी पहुंचने का समय सुबह 5.05 बजे होगा।

Purnima Srivastava
Published on: 6 April 2024 2:21 AM GMT (Updated on: 6 April 2024 2:24 AM GMT)
Vande Bharat Train
X

Vande Bharat Train (Pic: Social Media)

Vande Bharat Train: गोरखपुर से दिल्ली तक जल्द स्लीपर वंदेभारत ट्रेन का संचालन हो सकता है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया है। वंदे भारत ट्रेन से गोरखपुर से दिल्ली का सफर सिर्फ 12 घंटे में तय होगा। इस प्रस्ताप पर आगामी 12 अप्रैल को जयपुर में मुहर लग सकती है।

पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधन सौम्या माथुर ने गोरखपुर से नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत चलाने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। कुछ अन्य ट्रेनों के साथ ही इस प्रस्ताव और टाइमिंग पर आगामी 10 से 12 अप्रैल तक जयपुर में होने वाली आईआरटीटीसी (इंडियन रेलवे टाइम टेबल कमेटी) की बैठक में मंथन होगा। कमेटी में शामिल अधिकारी ट्रेन चलाने, फेरों में वृद्धि या रूट परिवर्तन को लेकर जोन की स्थिति स्पष्ट करते हैं। इसमें सबसे अहम किसी नई ट्रेन को लेकर ट्रेनों की टाइमिंग पर सहमति बनाना होता है। खैर, रेलवे ने जो प्रस्ताव तैयार किया है उसके मुताबिक, नई दिल्ली-वंदेभारत स्लीपर सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह ट्रेन 12 घंटे में ही दिल्ली पहुंचा देगी।

वंदेभारत को गोरखपुर से रात 10 बजे चलाने की तैयारी है। अगले दिन सुबह 10 बजे ट्रेन नई दिल्ली पहुंच जाएगी। अभी किसी भी रूट पर नहीं चल रही स्लीपर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की नई कार बॉडी की ऊंचाई अधिक होगी, जिससे ऊपर के बर्थ वाले यात्रियों को असुविधा न हो। अधिकारियों के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें टक्कररोधी प्रणाली कवच से लैस होंगी। जुलाई अथवा अगस्त में इसकी पहली रैक बाहर आ सकती है।

यह है प्रस्तावित टाइम टेबल

गोरखपुर से वंदे भारत रात 10 बजे प्रस्थान करेगी। दिल्ली दूसरे दिन सुबह 10 बजे पहुंच जाएगी। सीतापुर सिटी पहुंचने का समय सुबह 5.05 बजे होगा। नई दिल्ली से गोरखपुर के लिए भी ट्रेन रात दस बजे रवाना होगी। दूसरे दिन सुबह 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story