मैं राजनीति में आ जाऊंगा तो भोजपुरी का क्या होगा? ऐसा क्यों बोले खेसारी

Gorakhpur News: मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ और पवन सिंह की तरह राजनीति के आने के सवाल पर खेसारी ने मजाकिया मूड में कहा, मेरी उम्र तो अभी 20 साल है।

Purnima Srivastava
Published on: 9 Jun 2024 10:55 AM GMT
gorakhpur news
X

गोरखपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए खेसारी लाल यादव (न्यूजट्रैक)

Gorakhpur News: भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव रविवार को गोरखपुर में थे। वे अपनी फिल्म रंग दे बसंती के प्रमोशन को लेकर गोरखपुर में आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में भोजपुरी फिल्मों से लेकर राजनीति को लेकर बातें कीं। मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ और पवन सिंह की तरह राजनीति के आने के सवाल पर खेसारी ने मजाकिया मूड में कहा, मेरी उम्र तो अभी 20 साल है। मैं भी राजनीति में आ जाऊंगा तो भोजपुरी इंडस्ट्री का क्या होगा?

पवन सिंह के चुनाव प्रचार में जाने के सवाल पर खेसारी ने कहा कि पवन सिंह मित्र हैं। बड़े भाई हैं। उनकी मदद के लिए हर बार आगे बढ़ेंगे। खेसारी ने कहा कि मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ और पवन सिंह एक उम्र के बाद राजनीति में आए हैं। भविष्य में क्या होगा इसे अभी बताना संभव नहीं है। खेसारी ने कहा कि भोजपुरी लगातार समृद्ध हो रही है। रंग दे बसंती देश में 250 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। हर तरफ से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। भोजपुरी का भविष्य बहुत उज्जवल है।

मनोज और रवि किशन जीते, पवन, निरहुआ हारे

लोकसभा चुनाव में भोजपुरी फिल्मों से मनोज तिवारी दिल्ली से उतरे थे। जहां उन्हें जीत मिली। वहीं रवि किशन शुक्ला गोरखपुर लोकसभा सीट से सपा की काजल निषाद को हराने में कामयाब हुए। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी ने दिनेश लाल यादव निरहुआ को सपा के धर्मेन्द्र सिंह के मुकाबले खड़ा किया था। धर्मेन्द्र के मुकाबले निरहुआ को 161053 वोट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं बिहार में काराकाट में त्रिकोणीय लड़ाई में पवन सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा। लेकिन यहां पवन सिंह तो हारे ही उनके साथ उपेंद्र कुशवाहा की भी हार हो गई। उन्हें काराकाट की जनता ने तीसरे पायदान पर रखा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story