Gorakhpur News: पत्नी ने दो सहेलियों के साथ काट दिया गुप्तांग...चिल्लाते हुए अस्पताल पहुंचे पति को देख हर कोई सन्न

Gorakhpur News: गोला थानेदार का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है।

Purnima Srivastava
Published on: 17 Aug 2024 2:34 AM GMT
Gorakhpur News
X

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अजीबोगरीब घटना चर्चा में है। जिले के गोला क्षेत्र में एक व्यक्ति को पत्नी की चरित्र पर संदेह जताना काफी भारी पड़ गया। पहले तो पति-पत्नी में विवाद हुआ, बाद में युवक यह आरोप लगाते हुए खून से लथपथ अस्पताल पहुंचा कि उसकी पत्नी और दो सहेलियों ने गुप्तांग काट लिया है। अब वह पूरी तरह बर्बाद हो गया है। युवक ने पूरे प्रकरण को लेकर थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस पत्नी और उसकी दो सहेलियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।

गोला क्षेत्र में एक युवक को पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह हो गया था। आए दिन इसे लेकर वह ताना मारने लगा था। बीते 15 अगस्त के दिन भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच में बहस होने के बाद पति अपने काम पर चला गया और थोड़ी देर बाद घर लौटा। इधर, पत्नी ने अन्य दो महिलाओं से आपबीती बताई और पति पर हमला करने की ठान ली। जैसे ही पति घर में आया, पत्नी हमलावर हो गई।

युवक को जमीन पर पटका और काट दिया गुप्तांग

पत्नी व उसकी दो सहयोगी महिलाओं ने युवक को जमीन पर पटक दिया और फिर पत्नी ने अपने पास रखे ब्लेड से उसके गुप्तांग को काट दिया। गंभीर घाव लगने पर युवक तड़पने लगा और किसी तरह से हाथ-पैर चलाकर खुद को बचाया। युवक भागकर अस्पताल पहुंचा। खुद का उपचार कराने के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। गोला थानेदार का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। वैसे अपने तरह की अजीबोगरीब घटना को जो सुन रहा है, चर्चा में जुट जा रहा है। लोगों का कहना है कि मामूली बात पर इतनी बड़ी घटना को अंजाम देना गले से नीचे नहीं उतर रहा है।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story