×

Gorakhpur News: पति की निशानदेही पर ‘पत्नी’ का हुआ था अंतिम संस्कार, वह झांसी में जिंदा मिली

Gorakhpur News: गुम हुई पत्नी को पाकर पति तो खुश है लेकिन कई सवाल पैदा हो गए हैं। पहला, महिला झांसी कैसे पहुंच गई? दूसरा, जिस महिला का अर्धनग्न शव मिला और जिसका अंतिम संस्कार हुआ वह कौन है?

Purnima Srivastava
Published on: 22 Jun 2024 12:03 PM GMT (Updated on: 23 Jun 2024 12:05 PM GMT)
Wife was cremated on the indication of husband, she was found alive in Jhansi
X

पति की निशानदेही पर ‘पत्नी’ का हुआ था अंतिम संस्कार, वह झांसी में जिंदा मिली: Photo- Social Media

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के उरुवा थानाक्षेत्र में अजीबोगरीब घटना क्रम में जिस महिला का पति और परिवार वालों की निशानदेही पर अंतिम संस्कार हुआ था, उसे पुलिस ने झांसी में खोज निकाला। गुम हुई पत्नी को पाकर पति तो खुश है लेकिन कई सवाल पैदा हो गए हैं। पहला, महिला झांसी कैसे पहुंच गई? दूसरा, जिस महिला का अर्धनग्न शव मिला और जिसका अंतिम संस्कार हुआ वह कौन है?

उरुवा थाना क्षेत्र के चचाईराम सिवान और पचोहा पेट्रोल पंप के पीछे बीते बुधवार की सुबह अर्धनग्न हालत में महिला का शव मिला था। जिसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने रामसुमेर को पुलिस ने बुलाया। पति ने बताया कि शव उसकी पत्नी का है। जिसके बाद उसने अंतिम संस्कार कर दिया। इतना ही नहीं, पत्नी के सारे कपड़ों को भी जला दिया। शनिवार को तब सभी के होश उड़ गए जब पुलिस रामसुमेर की पत्नी को झांसी में बरामद कर घर लेकर पहुंची।

झांसी में मिली फूलमती ने बताया कि वह घर से बताकर निकली थी। यहां आकर पता चला कि मुझे मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं महिला को जिंदा पाकर पति रामसुमेर खुश था। पति ने बताया कि पत्नी को पाकर खुश हूं। मेरा काफी पैसा बर्बाद हो गया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि नए सिरे से महिला के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। झांसी से बरामद महिला को परिवार को सौंप दिया गया है।

महिला के शव के पास मिली थी सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवा

बीते बुधवार की सुबह अर्धनग्न महिला की लाश मिली थी। उसके बगल से पौरुष शक्ति बढ़ाने की दवा, देशी शराब की शीशी, महिला का चप्पल, पकौड़ी तथा पानी की बोतल भी बरामद हुआ था। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर जिसका अंतिम संस्कार हुआ वह महिला कौन है। क्या उसके साथ बलात्कार हुआ था?

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story