×

यहां आवारा गोवंश को मिलेगा संरक्षण, बछिया पैदा करने पर दिया जाएगा जोर

Shivakant Shukla
Published on: 27 Dec 2018 1:15 PM GMT
यहां आवारा गोवंश को मिलेगा संरक्षण, बछिया पैदा करने पर दिया जाएगा जोर
X

सहारनपुर: सड़कों पर आवारा घुमते गोवंश की समस्या के निस्तारण के लिए सहारनपुर में पहल की गई है। यहां पर निराश्रित और बेसहारा गोवंश की न केवल देखरेख बल्कि मादा गोवंश के उत्पन्न करने पर भी जोर दिया जाएगा।

गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी द्वारा गुरुवार को नकुड तहसील के गांव खानपुर अफगान में वृहद गो संरक्षण केंद्र का शिलान्यास किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.वाईपी सिंह ने बताया कि जनपद में निराश्रित/बेसहारा गोवंश की समस्याओं के निराकरण हेतु ग्राम खानपुर अफगान, तहसील नकुड में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत वृहद गो-संरक्षण केन्द्र का आज प्रदीप चौधरी विधायक व जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा वृहद गो संरक्षण केन्द्र के निर्माण कार्य हेतु विधि विधान से पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया गया।

ये भी पढ़ें— योगी के गढ़ में ! पुलिस को देख भागने लगे तस्कर, ट्रक पलटने से 5 गोवंशीय पशुओं की मौत

मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप चौधरी द्वारा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना वृहद गो-संरक्षण केेन्द्र के बारे में जनता को बताया कि क्षेत्र में गोवंश हेतु गो-संरक्षण केन्द्र बनने से आसपास के क्षेत्र में कोई भी खुली घूमती बेसहारा गोवंश का आश्रय देने हेतु इसकी स्थापना की जा रही है। विधायक द्वारा बताया गया कि वर्तमान सरकार गौवंश के लिए विशेष कार्य कर रही है। जनता से अपील की कि इस गौ संरक्षण केन्द्र में आपसी सहयोग से गौवंश के चारे, पानी की समुचित व्यवस्था की जाये।

ये भी पढ़ें— सीएम योगी की अधिकारियों के साथ बैठक, आवारा पशुओं से फसल बचाने को बनी कमेटी

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति में पहले से ही पूजनीय रही है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि गाय के गोबर व मूत्र से खाद एवं औषधियां तैयार कर अच्छी आर्थिक आय प्राप्त की जा सकती है। उनके द्वारा सभी उपस्थित जनता से आग्रह किया कि प्रत्येक घर में एक-एक गाय अवश्य पाली जाये।

ये भी पढ़ें— कोलकाता मैदान मेट्रो स्टेशन के पास ट्रेन में लगी आग, 11 लोगों की तबियत बिगड़ी

अपर निदेशक, पशुपालन डा.यशपाल सिंह नायक द्वारा बताया गया कि अब पशु चिकित्सालयों पर गायों का सैक्स सोरटेड सीमन अर्थात ऐसा वीर्य के द्वारा कृत्रिम गर्भाधान किया जाना जिससे 90 प्रतिशत से अधिक केवल बछिया ही उत्पन्न हो। कार्यक्रम का संचालन डा. सुभाष मलिक व डा.प्रमोद उपरवाल ने संयुक्त रूप से किया। अंत में डा. वाई.पी.सिंह द्वारा सभी आगन्तुकों का आभार जताया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र कश्यप, नक्षत्रपाल, चौ.मांगेराम, दिनेश चौधरी आदि व बडी संख्या में क्षेत्रीय जनता व उपजिलाधिकारी नकुड, तहसीलदार नकुड़ पशु चिकित्साधिकारी डा.धर्मराज वर्मा, डा.अनिल यादव, डा.प्रियंका शर्मा, डा.सामान्त मनोहर व समस्त पशुधन अधिकारी उपस्थित रहे।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story