×

भारी पड़े दुधवा के कर्मचारी, लखीमपुर से DM किंजल का होगा ट्रांसफर

Admin
Published on: 4 March 2016 3:18 PM GMT
भारी पड़े दुधवा के कर्मचारी, लखीमपुर से DM किंजल का होगा ट्रांसफर
X

लखनऊ: दुधवा में बीते महीनों से चल रही हड़ताल खत्म करने को लेकर फेडरेशन ऑफ फॉरेस्ट एसोसिएशन और शासन के अफसरों के बीच सहमति बन गई है। व​न विभाग के कर्मचारी शनिवार सुबह से काम शुरू करने के लिए राजी हो गए हैं। इसके बाद अब दुधवा घूमने गए पर्यटकों को निराश होकर लौटना नहीं पड़ेगा।

डीएम को हटाने का दिया आश्वासन

-फेडरेशन के महामंत्री शैलेंद्र सिंह की शुक्रवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन और वन मंत्री के साथ बैठक हुई।

-इसमें इस मुददे पर चर्चा हुई। इसमें मुख्य सचिव ने कर्मचारी नेताओं को किंजल सिंह को डीएम लखीमपुरखीरी के पद से हटाने का आश्वासन दिया और कर्मचारियों को काम पर वापस आने को कहा।

काली पट्टी बांध कर करेंगे काम

-फेडरेशन के उपाध्यक्ष रामकुमार का कहना है कि कर्मचारी शनिवार सुबह से काम शुरू कर रहे हैं, लेकिन सभी कर्मचारी काली पट्टी बांध कर काम करेंगे।

-आठ मार्च तक देखा जाएगा यदि इस समय तक भी किंजल सिंह को लखीमपुरखीरी के डीएम के पद से हटाया नहीं जाता है तो फिर वह नौ मार्च को राजधानी में विशाल रैली करेंगे।

चुनाव आचार संहिता के चलते नहीं हटाई गईं डीएम

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि मुख्य सचिव ने बातचीत के दौरान बताया कि चुनाव आचार संहिता के चलते किंजल सिंह को नहीं हटाया गया है।

कर्मचारियों पर नहीं होगी विभागीय कार्रवाई

फेडरेशन के रामकुमार ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों से भी बात हुई है। इसमें कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई न करने की बात कही गई। जिसे वन विभाग के आला अधिकारियों ने मान लिया है।

Admin

Admin

Next Story