×

Lucknow University में बोलीं राज्यपाल, 'विद्यार्थी जो पढ़ें, उसका प्रैक्टिकल भी करवाया जाए'

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैम्पस में राज्यपाल ने नवनिर्मित अभियांत्रिकी संकाय का लोकार्पण व इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल सांइसेज का शिलान्यास किया।

Shashwat Mishra
Published on: 30 Aug 2022 1:56 PM GMT
Governor Anandi Ben Patel in Lucknow University
X

Governor Anandi Ben Patel in Lucknow University

Lucknow News Today: ''विद्यार्थी जो पढ़ रहे हैं, उसका प्रैक्टिकल भी करवाया जाए। ऐसी लैब बनाई जाएं, जहाँ वे अपने शिक्षा के ज्ञान को अनुभव में बदल सकें। विद्यार्थियों के शोधों का लाभ जनसाधारण, किसानों एवं लघु उद्यमियों तक पहुँचना चाहिए, जिससे विद्यार्थी को भी आर्थिक लाभ हो और जनसाधारण कम दामों में गुणवत्तापूर्ण जांच, उपकरण और अन्य उपयोगी सामग्री प्राप्त कर सके।''

ये बातें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Governor Anandi Ben Patel) ने शिक्षा को व्यवहारिक ज्ञान से जोड़े जाने पर चर्चा करते हुए कहा। बता दें कि मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैम्पस में राज्यपाल ने नवनिर्मित अभियांत्रिकी संकाय का लोकार्पण व इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल सांइसेज का शिलान्यास किया।

'महिलाओं के सशक्त होने से समाज सशक्त होता है'

राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में महिलाओं की शिक्षा और आर्थिक स्वावलम्बन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को विश्वविद्यालय में जूट से उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उन्हें निर्मित उत्पाद के विक्रय हेतु राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़कर लाभ भी दिलाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से समाज सशक्त होता है। समग्र प्रगति के लिए महिलाओं की शिक्षा और आर्थिक स्वावलम्बन जरूरी है।

श्रमिकों के बच्चों को दिये स्कूल बैग

कार्यक्रम में राज्यपाल ने लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के शैक्षणिक सत्र 2021-22 के वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन का विमोचन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में काम करने वाले श्रमिकों के बच्चों को स्कूल बैग प्रदान किए। साथ ही, राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में जूट से उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर उद्यमिता से जुड़ी 05 स्थानीय महिलाओं को उद्यमिता प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story