×

Lucknow News: शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का राज्यपाल और सीएम योगी ने किया शुभारंभ, देंखे मनमोहक तस्वीरें

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के राजभवन प्रागंण में प्रतिवर्ष लगने वाली प्रदेश की सबसे बड़ी फल और शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुक्रवार 17 फरवरी 2023 को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया है।

Ashutosh Tripathi
Published on: 17 Feb 2023 9:06 AM GMT
Lucknow News
X

 शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी 2023 का शुभारंभ (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के राजभवन प्रागंण में प्रतिवर्ष लगने वाली प्रदेश की सबसे बड़ी फल और शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुक्रवार 17 फरवरी 2023 को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया है। इस फल और शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 17 फरवरी से 20 फरवरी तक तीन दिन चलेगा। इस भव्य प्रदर्शनी में हजारों किस्म के पुष्पों की सुगंध से पूरा राज्यपाल निवास राज भवन महक उठा है।

राज्यपाल और सीएम ने किया शुभारंभ

इस प्रदर्शनी में प्रतिभागियों ने प्रदर्शन यथास्थान निर्धारित पण्डाल में 16 फरवरी 2023 को अपरान्ह् 02ः00 बजे तक सुसज्जित कर लिया थें। निदेशक और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्तर प्रदेश ने बताया, कि राजभवन प्रांगण लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रादेशिक फल और शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा 17 फरवरी को पूर्वान्ह 11ः00 बजे किया गया। इस शुभारंभ कार्यक्रम में उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। आज इस प्रदर्शनी को शुभारंभ के बाद आम जनता के लिए खोल दिया गया है।


शिवलिंग (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)

सीएम ने शिवलिंग के जोड़े हाथ

प्रदर्शनी में फूलों और पत्तियों से शिवलिंग बनाई गई। यह आकर्षण का केन्द्र रही। सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भगवान शिव के हाथ जोड़े। वहीं लोगों ने करीब 8-10 फीट ऊंची बनी शिवलिंग के साथ सेल्फी भी ली। बहुत ही बारीकी से एक एक फूल और पंखुडियों को लगाकर ये शिवलिंग तैयार की गई।

फूलों को निहारती महिला (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)

फूलों को निहारती महिला

इस भव्य प्रदर्शनी में हजारों किस्म के पुष्पों की सुगंध से पूरा राज्यपाल निवास राज भवन महक उठा है। इस प्रदर्शनी में लोग फूलों के साथ फोटो और सेल्फी ले रहे है। इस दौरान एक महिला फूलों को इस तरह ने निहारती नजर आई।

फूल से बनी आकृति (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)

हाथ को जोड़े फूलों से बनी यह आकृति

फल और शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी 2023 में कमल के बीच से हाथ को जोड़े फूलों से बनी यह आकृति आकर्षण का केंद्र बनी है। लोग इसके साथ में फोटो और सेल्फी ले रहे है, तो वही सीएम योगी इस आकृति को देख निहारते रहे।

प्रदर्शनी में यह मिलेगा पुरुस्कार

इस प्रदर्शनी में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम विजेता को 51 हजार रुपए, द्वितीय विजेता को 31 हजार रुपये और तृतीय विजेता को 11 हजार रुपए की धनराशि पुरस्कार में दी जाएगी। सभी वर्गों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार की 11 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। जबकि इस प्रदर्शनी में गमलों के कलात्मक समूहों का प्रदर्शन और फोटोग्राफी प्रतियोगिता विशेष आकर्षण के केंद्र होंगे। इस प्रदर्शनी को 17 फरवरी 2023 को शुभारंभ के पश्चात् जन-सामान्य के लिए खोल दिया गया है।



Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story