×

Chandauli News: ग्राम्या संस्थान व मिलान फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित की गोष्ठी

Chandauli News Today: ग्राम्या संस्थान व मिलान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिले के ब्लॉक सभागर नौगढ़ में गोष्ठी का आयोजन किया गया,

Sunil Kumar (Chandauli)
Published on: 18 Oct 2022 3:00 PM GMT
Chandauli News
X

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित की गोष्ठी

Chandauli News Today: ग्राम्या संस्थान व मिलान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिले के ब्लॉक सभागर नौगढ़ में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लगभग 57 किशोरिया एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

किशोरियों के विकास के लिए यूपीसीईजी का यह एक अच्छा प्रयास: उप जिलाधिकारी

गोष्ठी में उप जिलाधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (IDG) पखवाड़ा के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि किशोरियों के विकास के लिए यू.पी.सी.ई.जी का यह एक अच्छा प्रयास है। इसके माध्यम से लड़किया आगे बढ़ेगी और उनमे उनके अंदर अधिकारों के प्रति जगरुकता आयेगी। साथ ही किशोरवस्था में जो शारीरिक बदलाव होते है उसके बारे में भी वे जान पायेगी। उन्होंने कहा कि आप किशोरियों के ऊपर जो हिंसा होती है जैसे कोई गलत तरिके से देखता है या टच करता है तो आप लोग बोलिये विरोध करिये तभी कुछ हो पायेगा।इसके लिए आप लोगों को आगे आना होगा तब सरकार द्वारा जो कार्यक्रम चलाया जा रहा है उसका मकसद पूरा हो पायेगा।

11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक बालिका जागरूकता अभियान: संस्थापक

दिवस के बारे में ग्राम्या संस्थान की संस्थापक बिंदु सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि मिलान फाउंडेशन की ओर से गत 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक बालिका जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मिलान फाउंडेशन UPCEG के द्वारा किशोरियों को उनके अधिकार को लेकर जागरूकता किया जा रहा है।

बालिकाओं को यूपीसीईजी के कार्यों के बारे में दी जानकारी

ग्राम्या संस्थान की कार्यक्रम समन्वयक नीतू ने सभी बालिकाओं को उत्तर प्रदेश कोएलिशन टू एम्पॉवर गर्ल्स (यूपीसीईजी) के कार्यों और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यू.पी.सी.ई.जी किशोरियों के जीवन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर काम करने वाली संस्थाओं का एक राज्य स्तरीय समूह है जिसमे प्रदेश के अलग अलग ज़िलों की 30 स्वंयसेवी संस्थाएं जुड़ी हुई हैं I यूपीसीईजी का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में सरकार और हितधारकों के साथ मिलकर किशोरियों की क्षमता निर्माण, नीति और प्रोग्रामिंग से संबंधित निर्णय लेने में सहयोग करना, क्रॉस-लर्निंग, सरकारी कल्याण और विकास योजनाओं/कार्यक्रमों तक उनकी पहुंच बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की पहल, नवाचार और जानकारी के साथ लड़कियों को सशक्त बनाना है। साथ ही साथ बाल विवाह आदि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्रवाई में तेजी लाने के लिए विविध संगठनों/नेटवर्कों एवं विभागों से समन्वयन एवं जुड़ाव स्थापित करना इस समूह का मुख्य उद्देश्य है।

बालिकाओं को पुलिस से हर संभव मदद देने का वादा: निरीक्षक

नौगढ़ निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय ने बालिकाओं को इस अवसर पर धन्यवाद दिया। उन्होंने बालिकाओं को पुलिस से हर संभव मदद देने का वादा किया और कहा कि अगर आप को कोई परेशान करता है तो आप हमारे इन 112, 1090 नंबर पर सूचित करें। उन्होंने लड़कियों को शिक्षित होने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा की सभी की जीवन में चुनौतिया आती है आप चुनौतियों से लड़ों और आगे बढ़ो।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने बालिकाओं को स्वचछता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां की बालिकाओं एवं महिलाओं में आयरन व कैलशियम की कमी है। इसलिए सभी को आयरन व कैलशियम की गोली लेनी चाहिए, जो स्वास्थ्य विभाग में मुफ़्त में बांटी जाती है। इसके अलावा उन्होंने अन्य संक्रमण से बचाव हेतु भी जानकारी दी।उन्होंने बालिकाओं को पौष्टिक आहार लेने हेतु प्रेरित किया।

बालिकाओं को पारिवारिक एवं सामाजिक भेदभाव के बारे में दी जानकारी

ग्राम्या संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेंद्र द्वारा बालिकाओं को पारिवारिक एवं सामाजिक भेदभाव के बारे में जानकारी दिया गया। साथ ही जेंडर समानता विषय पर भी समझ बनाने का प्रयास किया। उन्होंने बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया साथ ही उनको शिक्षा को हथियार बनाने की अपील की। इस अवसर पर एकीकृत बाल विकास योजना विभाग कि सुपरवाइजर मुन्नी देवी, नंदनी, रिंकू, अंजू, मंजू ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story