×

लखनऊ में रामनवमी पर निकली भव्य 'भगवा यात्रा', सड़कों पर 'जय श्री राम' के गूंजे नारे

रविवार को पूरे देश में रामनवमी का त्यौहार बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसके मद्देनजर, सूबे की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर भी जय श्री राम के नारे गूंजे।

Shashwat Mishra
Published on: 10 April 2022 1:24 PM GMT (Updated on: 10 April 2022 1:44 PM GMT)
Grand saffron yatra on Ram Navami in Lucknow, slogans of Jai Shri Ram echoed on the streets
X

लखनऊ: रामनवमी पर निकली भव्य 'भगवा यात्रा'

Lucknow: रविवार को पूरे देश में रामनवमी (Ram Navami) का त्यौहार बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर ओर भगवान श्रीराम (Lord Shri Ram) की महिमा का बखान भी किया जा रहा। इसके मद्देनजर, सूबे की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर भी जय श्री राम के नारे गूंजे। भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण की 'लखनपुरी' में हर इंसान रामभक्ति में डूबा हुआ था। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सुबह दुर्गा रूपी कन्याओं का पूजन किया। वहीं, लखनऊ में भगवा यात्रा निकाली गई।

नगर विकास व ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने किया रवाना

'एकल विद्यालय' द्वारा आयोजित की गई भगवा यात्रा को कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा व पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने ध्वज लहराकर रवाना किया। कपूरथला चौराहे से आरंभ हुई इस यात्रा का समापन झूलेलाल वाटिका पर हुआ। इस मौके पर अरविंद शर्मा ने रामायण (Ramayana) की चौपाइयों का मतलब समझाते हुए, रामराज्य को वर्णित किया। वहीं, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि जब भगवान राम का जन्म हुआ, तब श्रीराम रो रहे थे। जबकि, माता कौशल्या हंस रही थीं।


विधायक नीरज बोरा (MLA Neeraj Bora) के नेतृत्व में निकली भगवा यात्रा

ट्रक पर लखनऊ उत्तर से विधायक नीरज बोरा मौजूद थे। पीछे दुपहिया व चार पहिया वाहनों पर भगवा ध्वज लगाए, श्रीराम के भक्तगणों का जत्था दिख रहा था। हर इंसान राम की भक्ति में डूबा था। ऐसा विहंगम दृश्य इससे पहले लखनऊ की धरती पर नहीं देखने को मिला। बता दें कि इस भगवा रैली में हज़ारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी देखी जा सकती थी।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story