×

Greater Noida Double Murder: खौफनाक अंत! प्रेमिका दे रही थी धोखा, पहले लड़की के सीने में मारी गोली फिर खुद की भी खत्म की कहानी

Greater Noida Double Murder: ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर की सूचना मिलने के बाद दादरी कोतवाली क्षेत्र में हड़कंप मचा है। भरी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। मामले की जांच जारी है।

Aman Kumar Singh
Published on: 18 May 2023 4:55 PM GMT (Updated on: 18 May 2023 5:50 PM GMT)
Greater Noida Double Murder: खौफनाक अंत! प्रेमिका दे रही थी धोखा, पहले लड़की के सीने में मारी गोली फिर खुद की भी खत्म की कहानी
X
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Greater Noida Student Murder: ग्रेटर नोएडा में डबल मर्डर केस (Double Murder in Greater Noida) से सनसनी मची है। ये वारदात ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र स्थित शिव नादर यूनिवर्सिटी (Shiv Nadar University) में हुई। यूनिवर्सिटी में गुरुवार (18 मई) को एक छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाली एक छात्रा को गोली मार दी। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को गोली मार ली। दोनों की मौत हो चुकी है।

गोलीबारी की खबर से यूनिवर्सिटी कैम्पस में सनसनी मच गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलने के ठीक बाद दादरी कोतवाली (Dadri Kotwali Police) मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है। सभी एंगल से जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, मृत छात्रा कानपुर की रहने वाली थी, जबकि गोली चलाने वाला स्टूडेंट अमरोहा का निवासी था।

छात्रा के सीने में मारी गोली

ये पूरी घटना 18 मई दोपहर की है। शिव नादर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाली लड़की के सीने में गोली मार दी। गोली लगने से छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी छात्र ने अपनी कनपटी पर पिस्तौल रखकर खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बीए सोशियोलॉजी थर्ड ईयर के थे छात्र

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बताया कि, दादरी क्षेत्र स्थित शिव नादर यूनिवर्सिटी में बीए सोशियोलॉजी थर्ड ईयर में साथ-साथ पढ़ने वाले छात्र अनुज, अमरोहा निवासी ने सहपाठी छात्रा को डाइनिंग हॉल के सामने बातचीत के लिए बुलाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कुछ समय तक दोनों में बात हुई। फिर दोनों गले मिले। इसके बाद लड़के अनुज ने पिस्तौल निकाली और लड़की को गोली मार दी। छात्रा को घायल अवस्था में यथार्थ हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बॉयज हॉस्टल में खुद को मारी गोली

पुलिस ने जानकारी दी, कि छात्रा को गोली मारने के बाद अनुज बॉयज हॉस्टल के रूम नंबर- 328 में चला गया। वहां उसने खुद को गोली मार ली। अनुज की भी मौके पर ही मौत हो गई। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दोनों के परिजनों को सूचित किया है। अनुज और मृत छात्रा पहले से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों अच्छे दोस्त थे। हालांकि, कुछ समय से दोनों में विवाद चल रहा था। घटना के बाद मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया है। घटनास्थल को सुरक्षित किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story