×

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस ने 7 लोगों को कुचला, 4 की मौत

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क पार कर 7 लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Jugul Kishor
Written By Jugul Kishor
Published on: 9 Feb 2023 3:32 AM GMT (Updated on: 9 Feb 2023 4:13 AM GMT)
Greater Noida Accident
X

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: सोशल मीडिया)

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे 7 लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घयाल हो गये। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे के बाद रोडवेज चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने परिजनों को सूचना भेज दी है।

हीरो मोर्टस कंपनी के थे सभी कर्मचारी

मिली जानकारी के अनुसार बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर हीरो मोटर्स कंपनी की लेबर शिफ्ट छूट रही थी। उसी समय नोएडा डिपो की बस नंबर यूपी 32 एलएन 3295 दादरी से नोएडा की तरफ जा रही थी। उसी दौरान बस की चपेट में 7 लोग आ गए। इस दर्दनाक हादसे में संकेश्वर कुमार, मोहरी कुमार, सतीश और गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनुज, धर्मवीर, और संदीप गंभीर रुप से घायल हो गये।

घायलों को दिल्ली रेफर किया गया

पुलिस के मुताबिक घायलों को इलाज के इल निठारी के एक अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सफदरजंग रेफर कर दिया। जहां घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतकों की पहचान संकेश्वर कुमार के रुप में हुई है जो बिहार के मुंगेर के खड़िया का रहने वाला था। वहीं मोहरी कुमार भी बिहार के बांका का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं सतीश मेजा गौतमबुद्धनगर के कपूरी थाना और गोपाल गौतमबुद्धनगर के अच्छेजा का रहने वाला था। ये भी लोग कंपनी मजदूरी करते थे।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story