×

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में चली ताबड़तोड़ गोलियां, बाइक सवार बदमाशों ने महिला को भूना

Greater Noida News: मृतक महिला की बेटी ने बताया कि उसकी मां सूरजपुर में मेड का काम करती थीं। वह सुबह काम करने के लिए ही घर से निकली थीं। पैसे के लेनदेन को लेकर हमारा विवाद हमारी मौसी सोनिया से चल रहा था।

Jugul Kishor
Published on: 26 Sep 2023 5:48 AM GMT (Updated on: 26 Sep 2023 6:27 AM GMT)
Greater Noida News
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को गोलियों से भून दिया। गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर गिर गई। लोगों ने महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोली मारकर मौके से फरार हो गए बदमाश

जानकारी के मुताबिक आज मंगलवार (26 सितंबर) की सुबह साढ़े आठ बजे दादरी इलाके के सरस्वती विहार में रहने वाली 40 वर्षीय राजकुमारी अपने घर से सूरजपुर जा रही थीं। तभी घर से कुछ दूरी पर उन्हे बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मौक पर लोग पहुंच गए और लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही बदमाश फरार हो गए। इसके बाद लोगों महिला का उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।

मौसी देती थीं हत्या करवाने की धमकी : मृतक महिला की बेटी

मृतक महिला की बेटी ने बताया कि उसकी मां सूरजपुर में मेड का काम करती थीं। वह सुबह काम करने के लिए ही घर से निकली थीं। पैसे के लेनदेन को लेकर हमारा विवाद हमारी मौसी सोनिया से चल रहा था। हरियाणा के पलवल जिले के ग्राम घोडी में रहती हैं। मौसी आए दिन पैसों को लेकर धमकी देती रहती थीं। मौसी कहती थीं कि अगर जल्द उसे पैसे नहीं मिले तो वह उसकी हत्या करवा देंगी। वहीं, पुलिस ने पूरे मामले को लेकर कहा कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story