×

ग्रीन पार्क : लोगों ने सामूहिक वन्दे मातरम का किया गायन

हाथों में तिरंगा, दिल में भारत और जुबान पर राष्ट्र गीत का उद्घोष। यह अलौलिक नजारा आज कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में उस समय दिखा जब पचास हजार लोगों ने एक साथ मुर्दों में भी चेतना भर देने वाला मन्त्र वन्दे मातरम गाया। सैकड़ों स्कूल से आये

Anoop Ojha
Published on: 26 Jan 2018 11:16 AM GMT
ग्रीन पार्क : लोगों ने सामूहिक वन्दे मातरम का किया गायन
X
ग्रीन पार्क : लोगों ने सामूहिक वन्दे मातरम का किया गायन

कानपुर:हाथों में तिरंगा, दिल में भारत और जुबान पर राष्ट्र गीत का उद्घोष। यह अलौलिक नजारा आज कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में उस समय दिखा जब पचास हजार लोगों ने एक साथ मुर्दों में भी चेतना भर देने वाला मन्त्र वन्दे मातरम गाया। सैकड़ों स्कूल से आये बच्चों ने संस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन कियाl

संस्कार भारती नामक संस्था ने गणतन्त्र दिवस के मौके पर सामूहिक राष्ट्रगीत गायन का कार्यक्रम रखा था और कानपुर वासियों से ग्रीन पार्क स्टेडियम पहुंचने का आह्वान किया था। यूपी के एकमात्र क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क ने यहां सैकड़ों मैच देेखे हैं और भारत की जीत का जश्न भी मनाया है। टीम इण्डिया के लिये ये मैदान हमेशा भाग्यशाली रहा है। ऐसे में देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिये इससे बेहतर स्थान कोई और हो भी नहीं सकता था।

ग्रीन पार्क में लोगों ने सामूहिक वन्दे मातरम का किया गायन ग्रीन पार्क : लोगों ने सामूहिक वन्दे मातरम का किया गायन

लौटी ठण्ड के बीच कल 25 जनवरी को लोग घरों में दुबके रहे थे, वहीं आज 26 जनवरी को मौसम को धता बताकर वे बाहर निकले और उन रास्तों पर चल पड़े जो ग्रीन पार्क मैदान की ओर जाती थी। 11 बजते बजते पूरा स्टेडियम ठासठस भर गया। यहां पहुुंचे स्कूली बच्चों का जोश तो देखते बनता था। वन्देे मातरम पर होने वाली राजनीति को नकारते हुए मुस्लिम समुदाय ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इन्तजाम किये थे।

ग्रीन पार्क में लोगों ने सामूहिक वन्दे मातरम का किया गायन ग्रीन पार्क : लोगों ने सामूहिक वन्दे मातरम का किया गायन

जिला संयोजक संस्कार भारती अवध बिहारी के मुताबिक 68 वे गणतंत्र दिवस के मौके पर संस्कार भारती के कार्यकर्ताओं ने यह निश्चय किया कि कानपुर की पावन धरती पर सामूहिक रूप से वन्दे मातरम् गायन किया जाय, कानपुर स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका का निर्वाह करने वाली धरती है। इस धरती से वन्दे मातरम का वह गीत स्वतंत्रता संग्राम को नई उर्जा ,नई उचाई नई चेतना प्रदान की है। इसके कारण अंग्रेजी हुकूमत को झुकना पड़ा था।

यह राष्ट्रीय कार्यक्रम है सभी धार्मिक ,सामाजिक ,शैक्षणिक ,राजनैतिक संगठनों को आने के लिए आमंत्रित किया गया था।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story