×

शादी के दिन दूल्हे ने खुलेआम की ऐसी डिमांड, भड़की दुल्हन ने कर दिया सबके सामने शादी से इनकार

By
Published on: 27 April 2017 3:40 AM GMT
शादी के दिन दूल्हे ने खुलेआम की ऐसी डिमांड, भड़की दुल्हन ने कर दिया सबके सामने शादी से इनकार
X

meerut bride groom

मेरठ: इंचौली थाना क्षेत्र में एक दूल्हे ने दुल्हन पक्ष से दहेज की डिमांड कर डाली, जिसके बाद मंडप में ही हंगामा खड़ा हो गया। दूल्हे समेत पूरी बारात को दुल्हन के घरवालों ने बंधक बना लिया। दुल्हन ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। देर शाम तक मंडप में यह हंगामा चलता रहा। वहीं दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष के सभी लोगों को तब तक छोड़ने के लिए मना कर दिया, जब शादी में खर्च हुए ढाई लाख की रकम वापस नहीं हो जाए।

क्या है पूरा मामला

-किला परीक्षितगढ के पुट्ठी के रहने वाले नाजिम पुत्र सीनू का रिशता डेढ साल पहले इंचौली निवासी एक युवती के साथ तय हुआ था।

-बुधवार को खुशी-खुशी शादी की तैयारी चल रही थी।

-नाजिम की बारात इंचौली थाने के निकट ही प्रिंसिपल पैलेस में आई थी।

-बारात में खाना खाने के बाद जब दूल्हे को निकाह के पढ़वाने के लिए स्टेज पर ले जाया गया, तो उससे किसी ने पूछा कि दहेज में क्या वाहन मिला है?

-किसी ने बताया कि दुल्हन पक्ष की ओर से दहेज में देने के लिए पैशन प्रो बाइक खरीदी गई है।

-इस बात को सुनते ही दूल्हा नाराज हो गया और निकाह करने से इंकार करने लगा।

-इसकी जानकारी दुल्हन पक्ष को लगी, तो उनके होश उड़ गए।

-दुल्हन के पिता ने अपनी इज्जत की दुहाई भी दी, लेकिन वह नहीं माना।

-जब ये बात दुल्हन तक पहुंची, तो उसने भी निकाह से इनकार कर दिया।

-उसके बाद पिता ने भी लालची लोगों ने अपनी बेटी का निकाह करने से इनकार कर दिया।

आगे की स्लाइड में देखिए कैसे दूल्हे पक्ष को बनाया गया बंधक

meerut bride groom

दूल्हे समेत बारात को भी बनाया बंधक

-दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे नाजिम व उसके पिता सीनू समेत पूरी बारात को बंधक बना लिया।

-फिर तो दुल्हन पक्ष के लोग भी आग बबूला हो गए और मंडप के दोनों गेट बंद कर दिए।

-दुल्हन पक्ष के लोग शादी के इंतजाम में खर्च हुई ढाई लाख रुपए वापस लेने पर अड़ गए।

-जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से बिचौलियों के बीच घंटों बातचीत चली, दूल्हे पक्ष के लोग रुपए का इंतजाम करने चले गए।

-हालांकि अभी तक इस मामले में अभी पुलिस कानूनी कार्रवाई से इंकार कर रही है।

आगे की स्लाइड में देखिए इस घटना से जुड़ी और भी तस्वीरें

meerut bride groom

आगे की स्लाइड में देखिए इस घटना से जुड़ी और भी तस्वीरें

meerut bride groom

आगे की स्लाइड में देखिए इस घटना से जुड़ी और भी तस्वीरें

meerut bride groom

आगे की स्लाइड में देखिए इस घटना से जुड़ी और भी तस्वीरें

meerut bride groom

Next Story