×

घोड़ी पर दूल्हे के सिर में लगी गोली, सड़क पर जख्मी छोड़ भाग गए बराती

Admin
Published on: 18 Feb 2016 5:43 AM GMT
घोड़ी पर दूल्हे के सिर में लगी गोली, सड़क पर जख्मी छोड़ भाग गए बराती
X

सीतापुर: खुशी का माहौल अचानक से मातम में तब बदल गया जब हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे की गोली लगने से मौत हो गई। बुधवार को इस घटना की खबर जब परिवारवालों तक पहुंची तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में दूल्हे को सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचते ही दूल्हे ने दम तोड़ दिया।

कितने बजे हुई ये घटना ?

- करीब नौ बजे अमित घोड़ी पर चढ़कर प्रेम नगर स्थित मंडप गेस्ट हाउस के लिए घर से निकला था।

- अमित की शादी लखीमपुर की रहने वाली सोनम नाम की लड़की से तय हुई थी।

- बरात जैसे ही गेस्ट हाउस के पास पहुंची बरातियों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।

- इसी बीच एक गोली अमित के सिर में लगी और वो सड़क पर गिर गया।

- बरात में शामिल लोग अमित को लहूलुहान हालत में वहीं छोड़कर भाग गए।

क्या कह रही है पुलिस ?

- घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

- वहां मौजूद लोगों से पुलिस ने काफी देर तक पूछताछ की।

- पुलिस को शक है कि हर्ष फायरिंग की आड़ में दूल्हे का मर्डर किया गया है।

Admin

Admin

Next Story