×

Hardoi News: सुहागरात के बाद गायब हुआ दूल्हा, खोजने में लगी पुलिस टीम

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां सुहागरात मनाने के बाद एक दूल्हा अपनी नई-नवेली दुल्हन को छोड़कर बिना किसी से कुछ कहे, सुबह कहीं चला गया और वापस नहीं आया।

Pulkit Sharma
Published on: 21 Feb 2023 8:46 AM GMT (Updated on: 21 Feb 2023 8:47 AM GMT)
Hardoi News
X

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां सुहागरात मनाने के बाद एक दूल्हा अपनी नई-नवेली दुल्हन को छोड़कर बिना किसी से कुछ कहे, सुबह कहीं चला गया और वापस नहीं आया। दूल्हे के अचानक लापता होने से पूरे परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। परिवार वालों ने दूल्हे की काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल सका। जिसके बाद दूल्हे के भाई ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी है।

जानें क्या है पूरा मामला

मामला जिले के सांडी थाने के भगहर गांव का है। यहां सूरज (22 वर्ष) नाम का शख्स रहता है। परिवार वालों के मुताबिक, सूरज की 17 फरवरी को पिहानी थाने के मंसूर नगर गांव में बारात गई थी। 18 फरवरी को दुल्हन घर आ गई। 19 फरवरी को सुहागरात मनाने के बाद सुबह-सुबह सूरज बिना किसी को कुछ बताए घर से गायब हो गया। परिजनों ने उसे तड़के सुबह घर से बाहर जाते देखा, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

परिवार को अनहोनी की आशंका

जब काफी देर तक सूरज वापस नहीं आया, तो घर वालों को चिंता हुई। सूरज का मोबाइल फोन और पैसे भी घर में ही रखे हुए थे। परिवार को किसी अनहोनी की आशंका हुई, जिसके चलते परिजनों ने गांव से लेकर तमाम रिश्तेदारों में उसकी तलाश की, लेकिन सूरज का कहीं पता नहीं चल सका। थक-हार कर परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की। सूरज के गायब होने से उसकी नवविवाहित पत्नी समेत पूरा परिवार परेशान है।

तलाश में जुटी पुलिस

एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि घरवालों ने पुलिस थाने में सूरज के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी है। लापता दूल्हे की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है, ताकि जल्द से जल्द उसका पता लग सके।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story