×

Lucknow Ground ceremony: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए दुल्हन की तरह सजी राजधानी, तिरंगा लाइटें लगा रहीं चार चांद

Lucknow Ground breaking ceremony: योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में 3 जून को होने वाली ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए राजधानी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। शहर को निखारने, सजाने और स्वच्छ बनाकर आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 1 Jun 2022 3:26 PM GMT
Lucknow Ground breaking ceremony
X

Lucknow Ground breaking ceremony (image news network)

Lucknow Ground breaking ceremony: योगी सरकार (yogi sarkar) के दूसरे कार्यकाल में 3 जून को होने वाली ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी (Ground breaking ceremony) के लिए राजधानी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। शहर को निखारने, सजाने और स्वच्छ बनाकर आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए पूरी तैयारी की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pradhan Mantri Narendra Modi) के साथ देश के तमाम बड़े उद्योगपति लखनऊ (Lucknow) आ रहे हैं ऐसे में कहीं कोई कमी ना रह जाए इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। सीएम योगी खुद पूरी तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। उनकी पूरी टीम इसे सफल बनाने के लिए कार्य कर रही है।

इसी क्रम में नगर निगम की तरफ साफ-सफाई और सजावट का कार्य किया जा रहा है। निगम की ओर से लॉ मार्टिनियर मार्ग से ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजन स्थल इन्दिरा गांधी तक प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ के समस्त मुख्य मार्गों पर स्थित विद्युत पोलो से लगभग 2526 पुरानी स्पाइरल लाईट हटाकर नई तिरंगा लाइटों को लगाया गया। आयोजन स्थल और मुख्य मार्गों पर स्थित पेड़ों को भी झालर व लाइटों से सुसज्जित कर दिया गया है।

कालीदास मार्ग, 1090 चौराहा एवं आयोजन स्थल इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान परिसर के आस-पास एवं मुख्य मार्गों पर 72 वर्टिकल गार्डन एवं 3500 गमले यहां की शोभा में चार चांद लगाएंगे। इसके अतिरिक्त अन्डरपास के नीचे दीवार पर विशेष चित्रकारी पर मेटल लाइट लगाकर रोशनी की व्यवस्था भी की गई है। वहीं अर्जुनगंज कैंट एरिया की तरफ समस्त पोलों को भी तिरंगे का स्वरूप दिए जाने का कार्य कराया गया है।

आयोजन स्थल एवं सभी मुख्य मार्गों पर पड़ने वाले शौचालयों की विशेष साफ सफाई, चूना छिडकाव एवं सेनेटाईजेशन हेतु लगभग 250 सफाई श्रमिकों को लगाकर कार्य कराया गया है जोकि निरंतर तृतीय जीबीसी के अंत तक चलता रहेगा। लामार्टिनियर ग्राउण्ड से गोल्फ क्लब चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ की जाली व स्ट्रीट लाइटों के पोल सहित स्वच्छ सर्वेक्षण से सम्बन्धित नये तरीके के पोस्टर्स की रंगाई का कार्य करा दिया गया है। इसके अलावा कालीदास मार्ग से होते हुये इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक सभी मुख्य दीवारों पर चित्रकारी, वॉल पेटिंग का कार्य भी पूर्ण किया गया। कार्यक्रम स्थल एवं आवागमन हेतु मार्गों के किनारे लगे कूड़ादानों की रंगाई पुताई व उनकी मरम्मत का कार्य कराया गया।

आयोजन स्थल से आवागमन मार्गों पर दोनों तरफ खुले अनावश्यक मार्गो पर आवश्यकतानुसार ग्रीन कलर के व्यू कटर लगाने का कार्य। आयोजन स्थल से आवागमन मार्गों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पड़ने वाले सीवर होल की रेजिंग एवं मरम्मत का कार्य। आयोजन स्थल से आवागमन के सभी मार्गों पर नगर निगम द्वारा अधिकृत ईकोग्रीन संस्था के माध्यम से सफाई के दौरान एकत्रित कूड़े, मलवे का उठान एवं निस्तारण का कार्य भी कराया गया। इसके अतिरिक्त आयोजन स्थल से आवागमन के सभी मार्गों पर अवैध रूप से लगे बैनर, पोस्टर तथा होडिंग को हटाने का कार्य किया गया।

आयोजन स्थल से आवागमन के समस्त मार्गों पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं, कांजी हाउस में संरक्षित किये जाने का कार्य कराया गया। जीएन. कैनाल की सफाई, बायोरेमेडियेशन से हाई डोजिंग का कार्य कराना, गोमती नदी बैराज क्षेत्र की सफाई एवं जलकुम्भी हटाने का कार्य। कालीदास मार्ग पर तिरंगा लाइटों व अन्य सजावट के कार्यों के साथ ही गुलिस्ता कालोनी से लालबत्ती तिराहे से होते हुए विक्रमादित्य चौराहे पर पेड़ो के ऊपर रंग बिरंगी झालरों को लगाने का कार्य।इसके अतिरिक्त चारबत्ति चौराहे व सोमनाथ द्वार पर सौन्दरिकरण की व्यवस्था का कार्य किया गया।

सोमनाथ द्वार से अर्जुनगंज मरीमाता मंदिर (कैण्ट) में, अर्जुनगंज बाजार में,अर्जुनगंज मोड से कानपुर रोड पर तथा शहीद पथ मोड से अमौसी तक पोलों पर तिरंगा लाइटें लगवाने के कार्य।इसके अतिरिक्त अर्जुनगंज से हुसड़िया ओवरब्रिज व कमता (शहीद पथ ) तक पोलों पर पेण्टिंग एवं तिरंगा लाइट लगाने का भी कार्य किया गया।

विजयीपुर अण्डरपास से लोहिया पथ, पिकपब्रिज एवं मार्ग विभाजक तथा प्रतिष्ठा चौराहे से समतामूलक, 08 लेन ब्रिज, जियामऊ मार्ग विभाजक के दोनों साइड पोलों पर पेण्टिंग एवं तिरंगा लाइट लगाने का कार्य।इसके अतिरिक्त समतामूलक चौराहों के दोनों साइड एवं प्रतिष्ठा चौराहे, हजरतगंज मल्टीवेव पार्किंग तथा नगर निगम मुख्यालय पर तिरंगा लाइट लगाकर सजावट का कार्य किया गया।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story