×

गिनीज बुक में शामिल होगा यूपी, एक दिन में लगेंगे 5 करोड़ पौधे

Sanjay Bhatnagar
Published on: 11 July 2016 8:29 AM GMT
गिनीज बुक में शामिल होगा यूपी, एक दिन में लगेंगे 5 करोड़ पौधे
X

[nextpage title="next" ]

uttar pradesh plantation- gunness book- world record पौधारोपण करते स्कूली छात्र-छात्राएं

गोरखपुर: 11 जुलाई का दिन उत्तर प्रदेश को विश्व पटल पर एक अलग जगह दिलाएगा। प्रदेश का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हो रहा है। ये कारनामा पांच करोड़ पौधे लगा कर वन विभाग अंजाम दे रहा है। इसमें गोरखपुर की हिस्सेदारी 25 लाख 65 हजार पौधों की है। कमिश्नर सहित जिले के अन्य सभी अधिकारी तथा प्रभारी मंत्री और अन्य नेता इस कार्यक्रम में अलग-अलग स्थानों पर शिरकत कर रहे हैं।

गिनीज बुक में यूपी

-सोमवार को गिनीज बुक की पूरी टीम प्रदेश भर में पौधरोपण की रिकॉर्डिंग कर रही है।

-टीम में ऑडिटर और गवाह मौजूद हैं। पूरा डाटा कंप्यूटर में फीड किया जा रहा है। फोटोग्राफी और वीडियो रिकार्डिंग भी कंप्यूटर में लोड हो रही है।

-गोरखपुर मण्डल में 450 विद्यालयों के 11000 छात्र पौधारोपण में शामिल हो रहे हैं।

-इसके लिए 1320 ऑडिटर और 1320 गवाह भी नियुक्त किए गए हैं।

-इसमें सीमा सुरक्षा बल, रेलवे सुरक्षा बल, एअरफोर्स और स्वयंसेवी संस्थाएं भी योगदान दे रही हैं।

5 करोड़ लगेंगे पौधे

-गोरखपुर के कमिश्नर पी गुरु प्रसाद ने बताया की गोरखपुर मण्डल मे 740 जगहों पर 25 लाख 65 हजार पौधों का वृक्षा रोपण किया जा रहा है।

-इस काम को सेक्टरों में बांटा गया है ताकि सही संख्या में पौधे लगें|

-पौधा रोपण के दौरान 22 प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। अधिकतर पौधे सड़कों और नहरों की पटरियों पर लगाए जाएंगे।

-गोरखपुर में पौधारोपण के लिए 132 जगहों पर 7,92,575 पौधे, महाराजगंज में 54 जगहों पर 4,47,500 पौधे, देवरिया में 144 जगहों पर 6,85,462 और कुशीनगर में 84 स्थानों पर 4,66,125 पौधे लगाने का लक्ष्य है।

टूटा था यूपी का विश्व रिकॉर्ड

-विश्व कीर्तिमान बना कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में एक साथ 5 करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं।

-अभी तक 1 दिन में सबसे ज्यादा पौधारोपण का रिकॉर्ड डेढ़ करोड़ है जो कई देशों ने मिलकर बनाया था। इन देशों ने 2007 में उत्तर प्रदेश का ही एक दिन में 10,00,00,00 पौधारोपण का रिकार्ड तोड़ा था।

आगे की स्लाइड्स में देखिए पौधारोपण के कुछ और चित्र...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

uttar pradesh plantation- gunness book- world record कमिश्नर और डीएम ने किया पौधारोपण

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

uttar pradesh plantation- gunness book- world record लोगों ने पौधारोपण में हिस्सा लिया

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

uttar pradesh plantation- gunness book- world record विश्व रिकॉर्ड में भागीदारी

[/nextpage]

Sanjay Bhatnagar

Sanjay Bhatnagar

Writer is a bi-lingual journalist with experience of about three decades in print media before switching over to digital media. He is a political commentator and covered many political events in India and abroad.

Next Story