×

UP Assembly: गुजरात विधान सभा अध्यक्ष ने देखी यूपी विधानसभा की ई-विधान प्रणाली

UP Assembly: गुजरात विधानसभा की अध्यक्ष डा नीमा बेन पटेल ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की। साथ ही यूपी विधानसभा की ई - विधान प्रणाली को देखा।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 9 Jun 2022 12:27 PM GMT
Lucknow News in Hindi
X

सतीश महाना से मुलाकात करती हुई गुजरात विधानसभा की अध्यक्ष डॉ नीमा बेन पटेल।

UP Assembly: गुजरात विधानसभा की अध्यक्ष डा नीमा बेन पटेल (Gujarat Legislative Assembly Speaker Dr. Nima Ben Patel) ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना (UP Assembly Speaker Satish Mahana) से मुलाकात करके उनसे जल्द ही गुजरात आने का आग्रह किया। इस पर महाना ने एक अध्ययन भ्रमण दल के साथ वहां आने का डा नीमा बेन को आश्वासन दिया।

उत्तर प्रदेश विधान सभा ई-विधान लागू करने वाला देश का तीसरा व सबसे बड़ा प्रदेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष महाना (UP Assembly Speaker Satish Mahana) ने गुजरात विधानसभा की अध्यक्ष डॉ नीमाबेन आचार्य (Gujarat Legislative Assembly Speaker Dr. Nima Ben Patel) को उत्तर प्रदेश विधान भवन स्थित सभा मंडप, पिक्चर गैलरी नेवा (नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन) सेवा केन्द्र, विधान पुस्तकालय को दिखाते हुए सभा मण्डप में आये हुए सदस्यों के साथ सदस्यों की संख्या के बारे में चर्चा की।


उन्होनें कहा कि समय की जो मांग है उस परिपेक्ष्य में उत्तर प्रदेश विधान सभा ई-विधान लागू करने वाला देश का तीसरा व सबसे बड़ा प्रदेश है। डॉ नीमाबेन आचार्य ने कहा कि सभी सदस्यों को वरिष्ठता के आधार पर सीट आवंटन किया गया है। प्रश्नों को सदन में लगाए जा रहे स्क्रीन पर दिखाये जाने के साथ ही प्रश्नों के सापेक्ष अनुपूरक प्रश्नों एवं सदस्यों को ई-विधान के प्रशिक्षण सहित यूट्यूब सोशल मीडिया एवं सत्र की कार्यवाही के सजीव प्रसारण के बारे में भी बताया।


गुजरात विधानसभा अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट

विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कि 18वीं विधान सभा के लिए नव-निर्वाचित सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए आहूत सत्र से पूर्व दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर गुजरात विधानसभा की अध्यक्ष डॉ नीमाबेन आचार्य ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना से विधान भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की तथा अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट किया।


मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी डॉ आचार्य सहित अध्ययन यात्रा पर आयें 6 विधायकों में एक राज्य मंत्री मनीषा बेन पटेल व 2 अन्य महिला विधायकों सहित 19 अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल, मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story