×

गुनहगार नं 2ः अब कांग्रेस के ये नेता अजय लल्लू का अपराध दोहराने की तैयारी में

उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की जल्द रिहाई की मांग की है। उनका कहना है कि कल से प्रतिदिन कांग्रेस पार्टी वही गुनाह करेगी। जो उनके प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने की थी।

Rahul Joy
Published on: 5 Jun 2020 11:41 AM GMT
गुनहगार नं 2ः अब कांग्रेस के ये नेता अजय लल्लू का अपराध दोहराने की तैयारी में
X
rajneesh gupta

शाहजहांपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को खुली चुनौती दी है। कल से कांग्रेस पार्टी वही गुनाह करेगी जो गुनाह करके प्रदेशाध्यक्ष जेल की सजा काट रहे है। ऐसा हम नही बल्कि खुद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कल से गरीबों और प्रवासी मजदूरों को भोजन बांटेंगे।

सरकार के ऊपर लगाएं आरोप

दरअसल कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने आज कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता की। जिसमे उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की जल्द रिहाई की मांग की है। उनका कहना है कि कल से प्रतिदिन कांग्रेस पार्टी वही गुनाह करेगी। जो उनके प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने की थी। जिसकी सजा उन्हे जेल के रूप मे मिली। अब नही गुनाह हर प्रतिदिन कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता करेंगे। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी रोज भोजन बनवाकर गरीब प्रवासी मजदूरों को भोजन बांटेगी।

दो दिग्गजों की भिड़न्तः कोरोना टेस्टिंग को लेकर हर्षवर्धन-सत्येंद्र जैन में ठनी

लॉकडाउन पर उठाएं सवाल

साथ ही जिलाध्यक्ष नेे सरकार द्वारा लगाए गए लाॅकडाउन पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अगर सरकार को लाॅकडाउन करना था तो उससे एक सप्ताह पहले देश मे ऐलान कर देते। ताकि दूसरी जगहों पर फंसे लोग अपने घरों पर चले जाते। देश मे एक हफ्ते तक ट्रेने चलवा देते ताकि उससे लोग आराम से अपने देस पहुच जाते। लेकिन सरकार ने ऐसा नही किया। इसकी कीमत सिर्फ गरीब प्रवासी मजदूरों को चुकानी पड़ी है।

आपको बता दें कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भी इससे पहले प्रेस वार्ता की थी। उन्होेंने भी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने लाॅक डाउन मे लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। लेकिन सरकार ने अपने अहंकार मे उनको जेल मे डाल दिया।

रिपोर्टर - आसिफ अली , शाहजहांपुर

दिल्ली पर मंडरा रहा इसका खतरा, रहना होगा सतर्क, नहीं तो होगी भारी तबाही

Rahul Joy

Rahul Joy

Next Story