×

Ram Rahim: बलात्कारी बाबा की बरनावा डेरा आश्रम में हुई एंट्री, देखें वीडियो

Baghpat News Today: राम रहीम हरियाणा के सुनारिया जेल से आज उत्तरप्रदेश के बागपत में स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में आज लगभग साढ़े तीन बजे आया।

Paras Jain
Report Paras Jain
Published on: 21 Jan 2023 11:28 AM GMT
X

Baba Ram Rahim (Newstrack)

Baba Ram Rahim Video: बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम एक बार फिर से पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आ गया है। राम रहीम हरियाणा के सुनारिया जेल से आज उत्तरप्रदेश के बागपत में स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में आज लगभग साढ़े तीन बजे आया। बताया गया है कि बाबा राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मंजूर हुई है। वह बागपत के बरनावा में स्थित इसी डेरे में 40 दिनों के लिए रुकेगा। राम रहीम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी चाक-चौबंद कर दी गयी है। डेरे के बाहर पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया है। ये महज 14 महीने में चौथी बार जब बलात्कार का आरोपित बाबा राम रहीम जेल से बाहर आया है। हालांकि उनके अनुयायियों में काफी खुशी का माहौल है।

पैरोल पर रिहा हुए बाबा राम रहीम

आपको बता दें गुरमीत राम रहीम को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ट्वीट कर पहले ही उनपर निशाना साध चुकी हैं। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बलात्कारी हत्यारे राम रहीम को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल दी गई.... बेशर्मी की सारी हदें पार हो चुकी है। देशवासी अपनी बेटियों को बचाये, बलात्कारी आजाद घूमेंगे। यानी बाबा की पैरोल को लेकर नई सियासत शुरू हो गयी है। इसकी वजह बाबा राम रहीम पौने दो माह पहले ही डेरा आश्रम से जेल लौटा था और अब उन्हें ये चौथी बार पैरोल मंजूर हुई है।

बागपात में रहेंगे बाबा

बता दें कि हरियाणा के सिरसा के बाद बलात्कारी बाबा राम रहीम का बागपत के बरनावा में ये दूसरे नम्बर का सबसे बड़ा डेरा माना जाता है जहां राम रहीम ठहरेंगे। दरअसल, बीते 13 अक्टूबर से 23 नवम्बर 2022 तक उन्हें 40 दिनों की पैरोल दी गयी थी और 15 अक्टूबर को डेरा प्रमुख राम रहीम बागपत के बरनावा में स्थित डेरा आश्रम में पहुँचे थे। उसके बाद 40 दिनों की पैरोल मिलने पर आज यानी 21 जनवरी को बाबा राम रहीम जेल से बाहर आया हैं। हालांकि इससे पूर्व में जब गुरमीत राम रहीम यहां पैरोल पर आए थे तो कई बार ऑनलाइन सत्संग करने, भीड़ जुटाने और गाना लांच करने को लेकर राम रहीम पर सवाल खड़े हुए थे।

गुरुगद्दी को लेकर भी बात सामने आयी थी जिसपर राम रहीम ने साफ कहा था कि गद्दी के मालिक हम थे, हम है और हम ही रहेंगे और उन्होंने अपनी मुहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा का नामकरण भी किया था और बताया था कि हनिप्रीत अब रूहानी दीदी के नाम से ही जानी जाएगी। इस बार 25 जनवरी को शाह सतनाम का जन्मदिन भी बाबा डेरे में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। वहीं इन सब बातों को लेकर राम रहीम मीडिया की सुर्खियों में रहे थे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story