TRENDING TAGS :
Baghpat News: घोड़े की लगाम हाथों में लेकर दौड़े राम रहीम, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Baghpat News: दुष्कर्म का दोषी बाबा सन्त गुरमीत राम रहीम का हनिप्रीत के साथ केक काटने के बाद अब एक ओर वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे बाबा राम रहीम अपने घोड़े के साथ दौड़ते हुए नज़र आ रहे है।
File Photo of Gurmeet Ram Rahim Singh with Horse (Pic: Newstrack)
Baghpat News: दुष्कर्म का दोषी बाबा सन्त गुरमीत राम रहीम का हनीप्रीत के साथ केक काटने के बाद अब एक ओर वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे बाबा राम रहीम अपने घोड़े के साथ दौड़ते हुए नज़र आ रहे है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और बाबा के अनुयायी इसे खूब शेयर भी कर रहे है। हालांकि इस वीडियो को पुराना बताया जा रहा है लेकिन 46 सेकेंड के इस वीडियो को आपको दिखाते है जिसमे बाबा राम रहीम अपने बरनावा डेरा आश्रम में घोड़े के साथ दौड़ता हुआ नजर आया है ।
घोड़े के साथ नजर आए बाबा
दरअसल सन्त गुरमीत राम रहीम पैरोल पर जेल से बाहर है और अपने बागपत स्थित बरनावा डेरा आश्रम में खूब मज़े करता हुआ नजर आ रहा है। दुष्कर्म का दोषी राम रहीम कभी अपनी मुँहबोली बेटी के साथ हाथ पकडकर केक काटता है तो कभी म्यूजिकल डायरेक्टर की भूमिका में नज़र आता है। और अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाबा राम रहीम अपने घोड़े के साथ दौड़ते हुए नज़र आया है। 46 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में बाबा राम रहीम हुडी कैप पहने हुए और घोड़े की लगाम को हाथों में थामे दौड़ लगा रहा है। बाबा का ये वीडियो उनके बागपत के बरनावा आश्रम का है। बताया गया है कि ये वीडियो दो महीने पुराना है जिसे लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे है।
पैरोल पर रिहा हुआ बाबा राम रहीम
बता दे कि बरनावा में बाबा राम रहीम का ये दूसरे नम्बर का सबसे बड़ा डेरा सबसे बड़ा आश्रम माना जाता है। और यही पर बाबा रहीम पैरोल मिलने पर आकर ठहरते है। इस बार भी जब बाबा राम रहीम को 21 जनवरी को पैरोल मिली थी तो वो अपने इसी बरनावा डेरा आश्रम में अपनी मुँहबोली बेटी हनिप्रीत इंन्सा या कहे रूह दी के साथ यहां आकर ठहरा हुआ है। लेकिन बाबा राम रहीम के कभी केक काटने के तो कभी घोड़े के साथ दौड़ लगाने जैसे ये वीडियो लगातार वायरल हो रहे है।