×

Gyanvapi Masjid Survey : कल फिर होगा ज्ञानव्यापी का सर्वे, आज गुंबदों और कमरों का हुआ वीडियोग्राफी

Gyanvapi Masjid Survey Update : ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का दूसरे दिन वीडियोग्राफी और सर्वे संपन्न हुआ। हालांकि कुछ जगहों का सर्वे आज ना हो पाने के कारण कल भी सर्वे का काम जारी रहेगा।

Bishwajeet Kumar
Published on: 15 May 2022 8:27 AM GMT (Updated on: 15 May 2022 8:27 AM GMT)
Gyanvapi Masjid
X

Gyanvapi Masjid (Image Credit : Social Media)

Gyanvapi Masjid Survey Live Update : ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे और वीडियोग्राफी आज दूसरे दिन भी जारी रहेगा। बीते दिन शनिवार को कोर्ट के आदेश के बाद सर्वे करने वाली 50 लोगों की टीम मस्जिद (Gyanvapi Masjid) के बंद पड़े कुछ बहुत पुराने तहखानों का वीडियोग्राफी कर सर्वे किया गया। वहीं आज दूसरे दिन ज्ञानवापी मस्जिद के (Gyanvapi Mosque) सर्वे का काम किया गया। आज मस्जिद के बाहरी दीवारों, छतों, गुंबदों तथा ऊपरी मंजिल पर बंद कमरों का वीडियोग्राफी और सर्वे किया गया।

दूसरे दिन का सर्वे खत्म, कल फिर होगा सर्वे

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सर्वे टीम ने दूसरे दिन सर्वे और वीडियो रिकॉर्डिंग का काम संपन्न कर लिया है। आज मस्जिद के ऊपरी कमरों तथा मस्जिद के पश्चिमी दीवार के तरफ के क्षेत्रों का सर्वे किया गया। इसके अलावा आज मस्जिद के गुंबद का भी सर्वे और वीडियो रिकॉर्डिंग किया गया, हालांकि आज सर्वे पूरा नहीं होने के कारण कल तीसरे दिन भी सर्वे और वीडियो रिकॉर्डिंग का काम जारी रहेगा। मिली जानकारी के मुताबिक कल सर्वे 1 से 2 घंटे तक का होगा।

4 घंटे से सर्वे जारी

ज्ञानवापी मस्जिद में आज दूसरे दिन सुबह 8:00 बजे से ही सर्वे की जा रही है। आज शुरुआती दौर में मस्जिद के गुंबदों का सर्वे हुआ। इसके बाद मस्जिद के ऊपर के कमरों का सर्वे और वीडियो रिकॉर्डिंग किया गया। साथ ही मस्जिद के पश्चिमी हिस्से में कमरों का भी सर्वे किया गया।

मलबे से भरा मिला एक कमरा

आज दूसरे दिन ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे के दौरान एक 3.5 फीट का दरवाजा मिला है। इस दरवाजे के जरिए ही गुंबद की ओर आया जा सकता है। साथ ही आज के सर्वे में एक और कमरा होने की बात सामने आई है। यह कमरा पूरी तरह से मलबे से भरा हुआ है, जिसे जल्दी साफ करवा कर आज दोपहर तक सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा।

गुंबज का सर्वे हुआ पूरा

वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे में आज दूसरे दिन मस्जिद के गुंबज का सर्वे पूरा कर लिया गया है। इस वक्त मस्जिद के पश्चिमी दीवार स्थित दरवाजे का ताला खोल सर्वे और वीडियोग्राफी किया जा रहा है।

खोला गया चौथा ताला

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे और वीडियोग्राफी का आज दूसरा दिन है आज सुबह 8:00 बजे सर्वे की टीम मस्जिद परिसर में पहुंच गए है और पश्चिमी दीवार के तरफ स्थित दरवाजे का चौथा ताला खोला गया। करीब 50 लोगों की टीम इस वक्त मस्जिद के ऊपरी कमरों में सर्वे कर रही है।

हिंदू पक्ष ने किया ये दावा

वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद परिसर को लेकर जब शनिवार को सर्वे और वीडियोग्राफी का काम कर लिया गया तो हिंदू पक्ष की ओर से यह दावा किए जाने लगा कि मस्जिद के भीतर हमारी उम्मीदों से कई गुना ज्यादा रहस्य छिपे हुए हैं। हिंदू पक्ष की ओर से कहा गया कि अब जब सीनियर सिविल डिवीजन कोर्ट में 17 मई को सर्वे और वीडियोग्राफी का रिपोर्ट सबमिट कर दिया जाएगा उसके बाद ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़ा असलियत दुनिया के समक्ष आएगा।

गौरतलब है कि ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे को लेकर काशी विश्वनाथ धाम तथा उससे आसपास के पूरे क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का बड़े स्तर पर इंतजाम किया गया है। सर्वे वाले क्षेत्र के आसपास केवल सर्वे से जुड़े अधिकारियों और सदस्यों को ही जाने की अनुमति है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में किसी भी आम नागरिक तथा मीडिया कर्मी को जाने की अनुमति नहीं है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story