×

Hamirpur: बाढ़ उतरते ही दिखने लगे तबाही के मंजर, सैकड़ों मकान व कई एकड़ फसल नष्ट

Hamirpur News Today: बाढ़ उतरते ही तबाही के मंजर दिखने लगे। सैकड़ों कच्चे घर जमींदोज हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर किसानों की हजारों एकड़ फसलें पानी में डूबने से सड़ चुकी हैं।

Ravindra Singh
Published on: 29 Aug 2022 3:36 PM GMT
Hamirpur News
X

Hamirpur: बाढ़ उतरते ही दिखने लगे तबाही के मंजर

Hamirpur: हमीरपुर में बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही तबाही का मंजर दिखाई देने लगा है। जहाँ एक ओर बाढ़ की विभीषिका की जद में आये सैकड़ों कच्चे घर जल प्रलय की चपेट में आकर जमींदोज हो चुके हैं तो वहीं दूसरी ओर किसानों की हजारों एकड़ फसलें पानी में डूबने से सड़ चुकी हैं। हजारों परिवार यमुना बेतवा नदियों में आयी प्रलयंकारी बाढ़ की चपेट आकर अपनी गृहस्थी सहित सब कुछ खोकर राहत शिविरों की शरण में हैं। जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के साथ ही समाजसेवियों की अच्छी खासी फौज इन पीड़ित परिवारों की मदद के लिए हर सम्भव प्रयास करने में जुटे हैं।

नदियों की बाढ़ की वजह से सैकड़ों परिवार बने शरणार्थी

यमुना-बेतवा नदियों (Yamuna-Betwa rivers) की बाढ़ ने जिला मुख्यालय से लगे कई किमी के दायरे में भारी पैमाने पर तबाही मचाई। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन दोनों नदियों की बाढ़ की वजह से सैकड़ों परिवार शरणार्थी बन गए। जिन्हें अलग-अलग कैंपों में रखा गया है। इन परिवारों की आबादी ढाई हजार से अधिक है। शनिवार से थमी दोनों नदियों का जल स्तर चौबीस घंटे में करीब दो से तीन मीटर नीचे गया है। जैसे-जैसे पानी नीचे जा रहा है वैसे-वैसे बाढ़ की तबाही के निशान सामने आने लगे हैं।


यमुना व बेतवा नदी में समा चुके हैं सैकड़ों मकान

यमुना नदी (Yamuna River) की बाढ़ से मेरापुर सहित आस पास के मजरों व गांवों के लगभग सैकड़ों मकान यमुना व बेतवा नदी में समा चुके हैं। जो बचे हैं वो किसी लायक नहीं है। बस्ती के अंदर बनी सीसी सड़क यमुना की कटान की वजह से हवा में लटका हुई है। जो कभी भी गिर सकती है। बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने को लेकर शासन-प्रशासन भी जुटा है। सोमवार की शाम 5 बजे यमुना नदी का जल स्तर 104.640 और बेतवा का 104.150 मीटर पर था। जहाँ यमुना नदी अभी भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। वहीं बेतवा नदी खतरे के निशान से नीचे आ गयी है।


बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सांसद सहित समाज सेवी

बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अमलों सहित समाज सेवी जी जान से जुटे है। सोमवार को सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल (MP Pushpendra Singh Chandel) ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों व बाढ़ राहत केंद्रों का जायजा लिया। इसके पश्चात का बाढ़ से प्रभावित 11 परिवारों के लिए एक माह के लिए दो प्रकार की राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुचाने हेतु सरकार आपके साथ है। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में हर तरह की आवश्यक सामग्री आम जनमानस तक पहुचाई जायेगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर कार्य किए जाए, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

ये लोग कर रहे बाढ़ पीड़ितों की मदद

वहीं पीड़ितों को भोजन मुहैया कराने को कई समाजसेवी तो रसोई तक चला रहे हैं। इनमे से सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति, पूर्व एमएलसी रमेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत सिंह (रज्जन सिंह ), हमीरपुर नगर पालिका के चेयरमैन कुलदीप निषाद व अशोक निषाद गुरु, जिला अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ सुरेश कोरी, सभासद संध्या वर्मा, नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष धीरू गुप्ता,दीपक मिश्रा,सभासद रिजवान खान,कुरारा ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल,कलौलीजार प्रधान अरविंद यादव, पौथिया प्रधान प्रतिनिधि आशीष सचान सहित अन्य लोगों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए लंच पैकेट व भोजन बंटवाया। साथ ही उनकी हर परेशानी को दूर करने का आश्वासन दिया।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story